{"_id":"623a21a36f4eec6b411a0de1","slug":"cultural-programme-khatima-news-hld4571003197","type":"story","status":"publish","title_hn":"...हम तो आए वृंदावन में, तेरी गौरी के लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...हम तो आए वृंदावन में, तेरी गौरी के लाल
विज्ञापन
खटीमा के ब्लॉक सभागार में थरुवाटी होली नृत्य करतीं युवतियां।
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। सीएम पुष्कर सिंह धामी की दूसरी बार ताजपोशी होने पर थारु जनजाति के पांच गांवों की टीम ने होली खेली। थारु जनजाति युवाओं के आह्वान पर ब्लॉक परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान...हम तो आए वृंदावन में, तेरी गौरी के लाल एवं...मुरली सुनाओ हो प्यारी बदली सी है न्यारी गीत पर परंपरागत वेशभूषा में होल्यार खूब झूमे। ढोलकी की थाप पर ठुमके लगाए।
इस दौरान युवाओं के थरुवाटी नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। रिंकू राणा व गौतम सिंह राणा ने गीत गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। संचालन भाजपा नेता रविंद्र सिंह राणा ने किया। भीखा सिंह राणा, एडवोकेट पूनम राणा, चंचल सिंह, एश्वर्य ठाकुर, जोगा सिंह राणा की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वहां बीडीओ दिनेश चंद्र गुरुरानी, एबीडीओ प्रेम सिंह डसीला, रोकली बाबू आदि थे।
इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सीएम पुष्कर सिंह धामी के दोबारा सीएम बनने पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र संघ अध्यक्ष सुमित बहादुर पाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पारस अग्रवाल, प्रमोद गड़कोटी, हर्षित सिंह, कार्तिक गड़कोटी, हिमांशु चौहान, सूरज धामी, मनीष चंद आदि ने अबीर गुलाल लगाकर खुशी मनाई। संवाद