फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

प्रकाश पर्व पर अटूट लंगर बरता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
खटीमा में गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में लंगर छकते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : KHATIMA
गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा में प्रकाश पर्व कोविड गाइडलाइन के अनुपालन के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की देखरेख में नौ जनवरी से शुरू श्री अखंड साहिब के पाठ का विधिवत समापन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही भजन कीर्तन, गुरु ग्रंथ साहिब के जयकारे के साथ कार्यक्रम चला। गुरुद्वारा परिसर पर संगतों के आने-जाने का सिलसिला सुबह से ही चलता रहा।
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर बाहर से आए धर्म प्रचारक रागी, ढाढी एवं कविसरी जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान किया गया। इस दौरान अटूट लंगर चला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष कुलवंत सिंह, जनक सिंह, सुरजन सिंह, उपप्रधान अनिल बत्रा, भजन सिंह तलवार, बल्देव सिंह, हरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, मनविंदर सिंह, भगवान सिंह, गुरमेज सिंह, हरजिंदर सिंह, जसपाल सिंह, सुरेंदर कौर, नवनीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed