फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme

जगदीशिला डोली रथ यात्रा का काशीपुर में स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme
काशीपुर में जगदीशिला डोली रथ यात्रा का स्वागत करते भक्तगण। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। हरिद्वार में हरकी पैड़ी से शुरू हुई बाबा विश्वनाथ और मां जगदीशिला डोली रथ यात्रा का काशीपुर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा शहर के मुख्य मंदिरों में पहुंची, जहां श्रृद्धालुओं ने दर्शन कर देश में सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

बुधवार शाम जगदीशिला डोली रथ यात्रा संयोजक पूर्व मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी के नेतृत्व में काशीपुर के मॉ बाल सुंदरी देवी मंदिर पहुंची। यहां भक्तों ने मत्था टेका। बाद में यात्रा रामनगर रोड मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज पहुंची। वहां पूर्व सांसद केसी बाबा, मनोज जोशी, डा. दीपिका गुड़िया, बीना मल्होत्रा, विमल गुड़िया, अर्पित महरोत्रा, अलका पाल, मुक्ता सिंह, अपूर्व मेहरोत्रा, कुंवर नरेंद्र चंद सिंह, हरीश कुमार सिंह, सुशील मेहरोत्रा, सुबोध सिंह, संदीप सहगल, सूर्यप्रताप सिंह, सचिन नाडिग, सुरेेश शर्मा आदि ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा के संयोजक पूर्व मंत्री नैथानी ने बताया कि यात्रा 11 मई को टिहरी जिले के हिंदाब गांव के विशोन पर्वत से आकर हरिद्वार की हरकी पैड़ी से शुरू हुई थी। सभी 13 जिलों में साढ़े दस हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यात्रा नौ जून को गंगा दशहरे के दिन विशोन पर्वत के नीलाछाड़ में समाप्त होगी। यात्रा के साथ रूप सिंह पाजियाला, परमवीर सिंह पवार, संतोष राणा, महावीर राणा, राजेंद्र बिष्ट, लब्बू नौटियाल, इंद्र भूषण बडौनी, रघुवीर सिंह नेगी, पंडित उदयराम चमौली, कुंवर सिंह राणा, श्याम लाला, दर्शन लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed