फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

संत बाबा ईशर सिंह जी का जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में सुखमणि साहिब जी का पाठ करती संगत। - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। गांव गजरौला स्थित नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में संत बाबा ईशर सिंह जी का 109 वां जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान सुखमणि साहिब जी के पाठ आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को गांव गजरौला स्थित नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में संत बाबा ईशर सिंह जी के जन्मदिन पर संगत की ओर से सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक सुखमणि साहिब जी का पाठ आयोजित किया गया। इस दौरान गुरवाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु महाराज के रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। बताया कि सुखमणि साहिब जी के पाठ से दुखों का निवारण होता है। दूरदराज से पहुंची संगत ने गुरु महाराज के समक्ष मत्था टेका।
विज्ञापन

संगत ने गुरु का लंगर ग्रहण किया। गुरुद्वारा नानकसर ठाठ के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को चंडीगढ़ से 55 श्रद्धालुओं का एक जत्था नानकसर गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर अरदास की। सभी श्रद्धालुओं को सरोपा भेंट करके सम्मानित किया गया। उसके बाद चंडीगढ़ के श्रद्धालुओं का जत्था श्री नानकमत्ता साहिब के लिए रवाना हो गया। संवाद

बाजपुर के नानकसर छठ गुरुद्वारा साहिब में लंगर का प्रसाद ग्रहण करती संगत।

बाजपुर के नानकसर छठ गुरुद्वारा साहिब में लंगर का प्रसाद ग्रहण करती संगत।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed