फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Culprit should be punished.

दुष्कर्मियों को मिले मृत्युदंड की सजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Culprit should be punished.
रुद्रपुर विकास भवन सभागार में बालिकाओं को फूल के गमले भेंट करते अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
्ररुद्रपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विकास भवन सभागार में बुधवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल ने बीते दिन पहले नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे दरिंदों को मृत्युदंड की सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली 150 छात्राओं और महिलाओं को फूलों के गमले बांटे गए। विशिष्ट अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश श्रीवास्तव ने छात्राओं और महिलाओं को कानूनी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहर में आवारागर्दी कर रहे लोगों को पुलिस को सबक सिखाना चाहिए।
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभि ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर प्रसव पूर्व भ्रूण जांच के लिए जाने वाली महिलाओं और परिजनों की खोज कर उन्हें दंड देने की बात कही। महिला कल्याण अधिकारी डॉ. श्वेता दीक्षित ने बीते दिन हुई घटना के बारे में बताया कि जब वह 11 वर्षीय बालिका से मिलने पहुंचीं तो वह बस यही कह रही थी कि दरिंदे को मत छोड़ना।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में गायत्री परिवार और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के लोग मौजूद थे। वहां डीपीओ उदय प्रताप सिंह, एएनएम दीपा जोशी, रजनीश बत्रा, कमला अधिकारी, ज्योति, शायरो बानो, आंचल गुप्ता, अनीता पासवान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed