फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CT scan machine will be established in Khatima Haospital

जल्द संचालित होगी सीटी स्कैन मशीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
CT scan machine will be established in Khatima Haospital
खटीमा में उप जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती महिला मरीज का हालचाल जानती ड? - फोटो : KHATIMA
खटीमा। डीजी हेल्थ डॉ. शैलजा भट्ट ने उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन मशीन को संचालित करने के लिए स्टेबलाइजर की जरूरत है, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। जल्द ही शासन से बजट आवंटित कराकर सीटी स्कैन मशीन को संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन

रात करीब 8:30 बजे स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट अचानक उप जिला चिकित्सालय पहुंचीं। उन्होंने इमरजेंसी में तैनात सर्जन डॉ. प्रदीप चौधरी से वार्ता की और अस्पताल परिसर में इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन, प्रसव कक्ष, पैथोलॉजी, सीटी स्कैन, डायलिसिस व औषधि वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया। डॉ. भट्ट ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

अस्पताल में सुरक्षा गार्ड न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी व्यवस्था भी की जाएगी। वहां सीएमओ डॉ. सुनीता रतूड़ी चुफाल, सीएमएस डॉ. सुषमा नेगी, डॉ. पीके ठाकुर, डॉ. केसी पंत, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. प्रशांत सिंह, फार्मासिस्ट नवल किशोर गोस्वामी, मंजू आर्या, रेखा चंद, रितू कौर, शीला, प्रियांशु राय, पूरन जोशी, मनोज शर्मा, पवन कुमार, मनोज राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed