{"_id":"607b2f8b8ebc3ec445530856","slug":"ct-scan-machine-not-working-properly-rudrapur-news-hld4219694139","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेमो में पास हुई हाईटैक सीटी स्कैन मशीन, बार-बार हो रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेमो में पास हुई हाईटैक सीटी स्कैन मशीन, बार-बार हो रही बंद
विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में लगी सीटी स्कैन मशीन।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। डेमो के तौर पर दो मरीजों का सीटी स्कैन होने के बाद हाईटेक सीटी स्कैन मशीन बार-बार बंद हो रही है। बिजली की तार में फॉल्ट आने के बाद अब संबंधित कंपनी के तकनीकी अधिकारी मशीन की विद्युत क्षमता परख रहे हैं।
शनिवार को जिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में हाईटेक सीटी स्कैन मशीन से दो मरीजों का सीटी स्कैन किया गया। कंपनी की तकनीकी टीम की ओर से डॉक्टरों को जैसे ही प्रशिक्षण देने की बारी आई तो सीटी स्कैन मशीन बार-बार बंद हो रही थी। इसके बाद कंपनी कर्मियों ने खामी दूर करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो हाईटेक सीटी स्कैन मशीन की सुविधा का लाभ जल्द ही मरीजों को भी मिलेगा। पीएमएस डॉ. आरके सामंत ने बताया कि कंपनी की तकनीकी टीम सीटी स्कैन मशीन में आ रही दिक्कत को जांच रही है। बिजली की लाइन में आ रहे बार-बार फॉल्ट को देखा जा रहा है। बताया कि जल्द ही डॉक्टर को प्रशिक्षण देने के बाद मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
जिला अस्पताल को हैंडओवर होगा ऑक्सीजन प्लांट
रुद्रपुर। पीएमएस डॉ. सामंत ने बताया कि जिला अस्पताल में बनाया गया ऑक्सीजन प्लांट एचएलएल कंपनी की ओर से जिला अस्पताल को हैंडओवर हो जाएगा। बताया कि अस्पताल के वेंटिलेटर वार्ड, इमरजेंसी वार्ड समेत 42 वार्डों में ऑक्सीजन की सप्लाई होने लगेगी। इससे मरीजों को ऑक्सीजन की कमी की दिक्कत नहीं होगी।