{"_id":"5d18fbe68ebc3e3c683e85e0","slug":"woman-arrested-for-sending-hate-speech-from-fake-id-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर फर्जी आईडी से अभद्र मेसेज भेजने वाली महिला गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फेसबुक पर फर्जी आईडी से अभद्र मेसेज भेजने वाली महिला गिरफ्तार
Sun, 30 Jun 2019 11:43 PM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
facebook frauds
फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अभद्र मेसेज भेजने के मामले में साइबर सेल की जांच के आधार पर एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लवली चौहान लखनऊ सचिवालय में चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विशेष सचिव की निजी सचिव बताई जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि ग्राम उमरपुर निवासी डॉ. सुमित चौहान पुत्र गजेंद्र सिंह ने बीती 11 जून को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अन्य लोगों को गालीगलौज और अभद्र मेसेज भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में साइबर सेल को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि साइबर सेल ने फेसबुक के लीगल मैनेजर को पत्र भेजकर उक्त फेसबुक अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी थी। इसमें फेसबुक की ओर से बताया गया कि एक मोबाइल नंबर से दो फेसबुक आईडी चल रही हैं। बताया कि जांच रिपोर्ट में दो महिलाओं के नाम सामने आए। मामले की जांच के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्य के आधार पर ग्राम दहलावाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर (यूपी) निवासी लवली चौहान को पुलिस ने पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया।
विज्ञापन
यहां पूछताछ के दौरान अपना आपा खो बैठी आरोपी लवली ने महिला कांस्टेबल से अभद्रता कर दी। मौके पर मौजूद एसएसआई ललित मोहन जोशी समेत अन्य लोगों ने कांस्टेबल को आरोपी महिला से छुड़ाया। कोतवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर साइबर सेल की जांच रिपोर्ट में फर्जी आईडी बनाकर अभद्र मेसेज भेजने पर दोषी पाई गई लवली चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।