{"_id":"57ed615a4f1c1b240e573adc","slug":"wife-on-husband-porn-photos-on-facebook-gel-insert","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की अश्लील फोटो फेसबुक पर डालने पर पति को जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की अश्लील फोटो फेसबुक पर डालने पर पति को जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की अश्लील फोटो खींचने के बाद उसे फेसबुक पर डालने के आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
शहर निवासी एक महिला का कुछ समय पहले फरीदाबाद पर्वतीय कालोनी निवासी एक व्यक्ति के साथ प्रेम विवाह हुआ था। पत्नी का आरोप था कि शादी के कुछ समय बाद पति उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा और मना करने पर मारपीट करता था।
विज्ञापन
इसी दौरान पति ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली और उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। 16 सितंबर 2016 को महिला रुद्रपुर स्थित अपने मायके पहुंची और परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पति के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस ने गुरुवार सुबह रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन से उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।