{"_id":"5b8ecc58867a55483367ab2d","slug":"wife-death-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
ममता का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
पीएसी 31 में तैनात एक हेड कांस्टेबल की नवविवाहिता बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मंगलवार देर रात बहू को पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मूल रूप से बागेश्वर के डिनौला गांव निवासी विश्वंभर कांडपाल रुद्रपुर 31 पीएसी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। साथ ही परिसर में स्थापित मंदिर के पुजारी भी हैं। छह माह पूर्व विश्वंभर ने सिडकुल की कंपनी में काम करने वाले अपने बेटे प्रमोद की शादी अल्मोड़ा जिले के खेती कुमाड़ गांव निवासी जगदीश चंद्र की बेटी ममता (23) से की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही प्रमोद और ममता दिनेशपुर के गांधी नगर में मकान बनाकर रह रहे थे।
विज्ञापन
बीते सोमवार की रात ममता को पेट दर्द की शिकायत हुई। प्रमोद ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। बाद में पिता-पुत्र ममता को इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही ममता ने दम तोड़ दिया। सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि एसडीएम की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टी होगी।
विज्ञापन