फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wife committed suicide in doubt of husband's second marriage

पति की दूसरी शादी के शक में पत्नी ने की खुदकुशी

Thu, 13 Sep 2018 12:10 AM IST
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर/ अमर उजाला
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर/ अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Wife committed suicide in doubt of husband's second marriage
संगीता का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अपने पति की दूसरी शादी के शक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने दामाद को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि महिला सात माह की गर्भवती थी।

विज्ञापन

शिवनगर वार्ड नंबर दो निवासी विवेक पुत्र कालीराय पेशे से पेंटर है। पांच साल पहले विवेक का विवाह बिलासपुर (रामपुर) निवासी संगीता पुत्री निरंजन से हुआ था।

विज्ञापन

मंगलवार रात ढाई बजे विवेक की नींद खुली तो संगीता अपने बिस्तर पर नहीं थी। वह संगीता को देखने गया तो मंदिर के कमरे में संगीता को दुपट्टे से फांसी पर झूलते देखा। शोर सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे उसके पिता वहां पहुंचे। दोनों संगीता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि विवेक के क्षेत्र की किसी और महिला से अवैध संबंध थे। इसी के चलते विवेक ने तीन माह पूर्व संगीता को मायके छोड़कर दूसरी महिला से विवाह कर लिया और क्षेत्र में ही किराए पर कमरा लेकर दूसरी पत्नी को वहां रख दिया। आरोप है कि संगीता को विवेक के दूसरे विवाह पर शक हो गया था।

इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था, जिसके चलते विवेक ने संगीता की हत्या कर उसका शव लटका दिया। विवेक ने आरोपों को निराधार बताया। संगीता के मुंह और पैरों में चोट के निशान देखकर पुलिस ने विवेक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी जीबी जोशी का कहना है कि मामला खुदकुशी का लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed