फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uncontrollable teacher crushed by truck riding a Scooty

बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को कुचला, बवाल

Thu, 17 Mar 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable teacher crushed by truck riding a Scooty
भीड़ को समझाते एएसपी - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

नैनीताल मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार निजी स्कूल की शिक्षिका को कुचल दिया। हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ के साथ ही चालक को पिलर से बांधकर पीटा। इस दौरान पौने घंटे तक नैनीताल हाईवे जाम रहने के साथ ही अफरातफरी का माहौल रहा।
नो एंट्री में ट्रक घुसने से उत्तेजित भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की की। पुलिस ने किसी तरह समझाकर यातायात सुचारु कराया। एएसपी ने बताया कि ट्रैफिक के हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।
विज्ञापन


 पुराना इलाहाबाद बैंक गली में रहने वाली प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका श्रेया (22) पुत्री सतीश धींगड़ा सफेद रंग की स्कूटी यूके06जेड 6959 से नैनीताल हाईवे स्थित सत्संग भवन से घर लौट रही थी। जैसे ही वह अंगद देव कांपलेक्स की ओर मुड़ी तो पीछे से आ रहे ट्रक संख्या यूपी25डीटी 7259 ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने टायरों के नीचे फंसी श्रेया को निकालकर नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक से चालक याकूब निवासी ग्राम गिरधरपुर बरेली को उतारा और डिवाइडर के पिलर पर बांधकर खूब पीटा। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लोगों को पिटाई करने से रोका तो वे उल्टा पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। चौकी इंचार्ज डीआर टम्टा और ट्रैफिक के दरोगा यशवंत पाल के साथ भीड़ ने खूब धक्कामुक्की की।
नो एंट्री में ट्रक घुसने से खफा लोगों ने एक और ट्रक यूपी 21एएन3486 के चालक से भी हाथापाई की। स्थिति बिगड़ने पर थाने और आसपास के चौकियों से भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई। एएसपी पंकज भट्ट और सीओ राकेश भट्ट के समक्ष भी लोगों ने नाराजगी जताई।
भारी संख्या में पहुंची फोर्स ने भीड़ को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। इधर श्रेया के भाई आशीष ने बताया कि ट्रक उसकी बहन को करीब 30 मीटर घसीटकर ले गया था। कोलंबस स्कूल में शिक्षिका श्रेया का प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा है।
एएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि खाली ट्रक हल्द्वानी से रुद्रपुर आ रहा था। नो एंट्री में घुसे ट्रक को सिडकुल चौक पर नहीं रोकने पर ट्रैफिक के हेड कांस्टेबल कमलेश तिलारा को सस्पेंड कर दिया गया है। 

पुलिस नहीं बचाती तो मार डालती भीड़ 
रुद्रपुर। नैनीताल हाइवे पर हुए हादसे के बाद लोग बेहद आक्रोशित थे। उन्होंने चालक को बांधकर पीटना शुरु किया तो मारने वालों की संख्या बढ़ती चली गई। पुलिसकर्मियों ने चालक याकूब को पीट रही भीड़ से बमुश्किल उसे छुड़ाया। अगर पुलिसकर्मी समय नहीं पहुंचते तो भीड़ याकूब को मार डालती। 

भीड़ को उकसा रहे युवक को फटकार, चालान
रुद्रपुर। नैनीताल रोड पर हुए हादसे के बाद भीड़ सड़क जाम करने को उतारू थी। पुलिसकर्मियों के समझाने के बावजूद भीड़ में शामिल कुछ युवा जाम लगाने की बार-बार कोशिश कर रहे थे। इसी बीच एएसपी पंकज भट्ट वहां पहुंचे तो भीड़ में शामिल एक युवक लोगों को उकसाने के साथ ट्रक में तोड़फोड़ की बात करने लगा। जिस पर तमतमाए एएसपी ने युवक को फटकारा और उसे कोतवाली भिजवा दिया। भीड़ के साथ होने पर गरज रहा युवक पुलिस के हिरासत में आने के बाद गिड़गिड़ाकर माफी मांगने लगा। भीड़ में मौजूद और लोग भी युवक को छोड़ने की मांग करने लगे। एएसपी भट्ट ने बताया कि नीरज निवासी फुलसुंगा का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। 

ढाई महीने पहले की घटना हुई ताजा
रुद्रपुर। नैनीताल मार्ग पर युवती को ट्रक से कुचलने की घटना से लोग बेहद आक्रोशित थे। उन्होंने कहा कि रोजाना सड़कों पर हादसे होत रहे हैं। ढाई महीने पहले भी काशीपुर बाइपास पर पुलिस के वाहन ने स्कूली छात्रा को कुचल दिया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि हादसा होने के बाद भी पुलिस नहीं चेती है। जिस वजह से हादसा घटा है।  

नो एंट्री में पैसे देकर आते हैं ट्रक 
रुद्रपुर। नो एंट्री में घुसे ट्रक से हुए हादसे से भीड़ बेहद खफा थी। उन्होंने सड़क पर जाम लगाने के साथ ही पुलिसकर्मियों को खूब खरीखोटी सुना डाली। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पैसे लेकर नो एंट्री में भारी वाहनों का प्रवेश कराती है। पिटे चालक ने भी पैसे देकर एंट्री कराने की बात कही थी। जब आवास विकास चौकी इंचार्ज डीआर टम्टा ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया तो लोगों ने उन्हें धकियाकर किनारे कर दिया। 


माल भरी ट्राली छोड़ गायब हुआ चालक
रुद्रपुर। नैनीताल हाइवे में भीड़ के हंगामे की वजह से काफी लंबा जाम लग गया था। भारी वाहनों के प्रति भीड़ की नाराजगी को देखते हुए एक चालक माल लदी ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर गायब हो गया। जाम खुलने के 15 मिनट तक वाहन हाइवे पर लावारिस खड़ा रहा। बाद में पुलिसकर्मी जब वाहन पर पहुंचे तो इधर उधर छिपा चालक अपने वाहन पर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed