{"_id":"897d8c9ec44a893158f6a0d310fb39a2","slug":"uk-law-student-to-call-mom-kidnapped-trick-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मम्मी के बुलाने का झांसा देकर यूकेजी के छात्र का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मम्मी के बुलाने का झांसा देकर यूकेजी के छात्र का अपहरण
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मम्मी के बुलाने का झांसा देकर एक आदमी ने छह वर्षीय यूकेजी के छात्र का अपहरण कर लिया। काम से लौट रहे पिता ने अपने बच्चे को किसी और के संग देख लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप थानान्तर्गत नन्हे पुत्र भोलेराम शास्त्रीनगर गड्ढा कालोनी में मुकेश सिंह चौहान के मकान में किराये पर रहता है। उसका बेटा रोहित आयुष पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर में यूकेजी का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह घर के पास मैदान में बाहर खेल रहा था। तभी वहां पर एक आदमी पहुंचा। उसने छात्र से कहा, उसकी मम्मी मंदिर में खड़ी हैं और उसे बुला रही हैं। इस पर छात्र उस आदमी के झांसे में आ गया और वह उसके साथ चल पड़ा। करीब एक किलोमीटर आगे जाने पर सामने आ रहे पिता ने अपने बेटे को किसी और के साथ देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थानेदार सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम संजय नगर खेड़ा निवासी अपुल चक्रवर्ती बताया। उसके खिलाफ छात्र के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन