{"_id":"5afc7ca64f1c1be7408b5e78","slug":"two-young-man-died-in-an-accident-in-kashipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में उड़े बाइक के परखच्चे, दो घरों के चिराग बुझे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में उड़े बाइक के परखच्चे, दो घरों के चिराग बुझे
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 17 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
छोटा हाथी की टक्कर से क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि छोटा हाथी चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतक ममेरे-फुफेरे भाई थे।
विज्ञापन
मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सौभाग्य राज (22) पुत्र संजीव शर्मा और अनुभव भारद्वाज (20) पुत्र सनत कुमार शर्मा बुधवार सुबह बाइक से कुदैयावाला की ओर गए थे। शाम को लौटते समय मुरादाबाद रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार छोटा हाथी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक और छोटा हाथी चालक लियाकत गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सौभाग्य और अनुभव ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
तीन भाइयों में सबसे छोटा सौभाग्य राधेहरि में एमएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता संजीव शर्मा दो महीने से किडनी की बीमारी से पीड़ित होने के कारण दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। उधर, तीन बहनों का इकलौता भाई अनुभव पॉलीटेक्निक कॉलेज में सिविल ट्रेड द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता रुद्रपुर लोनिवि में कार्यरत हैं। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन