फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two medical stores sealed

दो मेडिकल स्टोर सील किए

Sat, 28 Apr 2018 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 28 Apr 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two medical stores sealed
दिनेशपुर में छापेमारी के दौरान पुलिस से नोकझोंक करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

नशीली दवा के खिलाफ चलाएं गए अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने शुक्रवार रात नगर के मेडिकल स्टोरों में छापे मारे। इस दौरान टीम ने एक मेडिकल स्टोर के मालिक के द्वारा अनाधिकृत रूप से एक युवक को नशीला कैप्सूल बेचते रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान दुकान से काफी मात्रा में नशे के कैप्सूल बरामद हुए। इस पर पुलिस ने दुकान को सीज कर दिया। सुल्तानपुर पट्टी में भी खामियां मिलने पर एक दुकान को सीज कर दिया गया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया ने बताया कि क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों में अनाधिकृत रूप से नशीले कैप्सूल आदि की शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार रात करीब आठ बजे सीओ महेश कुमार बिंजवाल और प्रभारी चिकित्साधिकारी जीएस बिष्ट के नेतृत्व में नगर में छापेमारी की गई। इस दौरान सती मेडिकल में एक युवक को नशीली कैप्सूल के साथ पकड़ा गया। पुलिस के कहने पर वह किसी डाक्टर की पर्ची नहीं दिखा पाया। इस पर दुकान में छापेमारी की गई तो काफी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद हुए। इस दौरान वहां पहुंचे देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश नारंग की पुलिस से नोकझोंक हुई। लेकिन सीओ और थाना प्रभारी के सख्त रवैये के आगे सभी शांत हो गए। बाद में पुलिस ने दुकान को सीज कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


उधर सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन मेडिकलों पर छापे मारे। इस दौरान उत्तरप्रदेश सीमा पर स्थित गौरव मेडिकल पर कुछ इंजेक्शन मिले। इस पर टीम ने उक्त मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। इसके अलावा दो अन्य मेडिकल स्टोरों में भी खामियां पाई गई। पुलिस दोनों मेडिकल स्टोरों को बंद करवा कर विक्रेताओं को पूछताछ के लिए चौकी ले गई। यहां से बरामद दस्तावेज बाजपुर के सीएमएस केपी सिंह को जांच के लिए भेज दिए गये है। टीम में डॉ आरएम प्रजापति, अमित देवरानी, पवन वर्मा, संजू, महेश दुमका आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed