{"_id":"5c37981abdec2273754897ed","slug":"two-autolithers-with-three-bikes-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की तीन बाइकों के साथ दो आटोलिफ्टर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की तीन बाइकों के साथ दो आटोलिफ्टर दबोचे
Fri, 11 Jan 2019 12:38 AM IST
विपिन कुमार
अमर उजाला ब्यूरो।
अमर उजाला ब्यूरो।
Published by: विपिन कुमार
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर पुलिस की गिरफ्त में आटोलिफ्ट और बरामद बाइकें
- फोटो : amar ujala
क्षेत्र में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय पुलिस के हाथ दो आटोलिफ्टर लगे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बृहस्पतिवार सुबह चोरी की बाइकों को बेचने के लिए रामपुर ले जाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी के निर्देश पर एसआई मनोहर चंद, ललित बिष्ट ने टीम के साथ सकैनिया रोड पर कनकटा पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान गदरपुर से दो बाइकों पर आ रहे संदिग्धों को रोका गया। जांच में उक्त युवक दोनों बाइकों के कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम जफर अली एवं रिचर्ड उर्फ गुड्डु निवासी ब्लॉक कॉलोनी गदरपुर बताया। उन्होंने बताया कि एक बाइक को 17 दिसंबर को बाजपुर एवं दूसरी 24 दिसंबर को हॉट बाजार गदरपुर से चोरी किया था।
विज्ञापन
इन बाइकों को बेचने के लिए वह रामपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर गोपालनगर के पास निर्माणाधीन बाईपास की पुलिया के नीचेेे झाड़ियों में छिपाई गई एक ओर बाइक भी बरामद की। उक्त युवकों ने यह बाइक डेढ़ माह पहले दिनेशपुर से चोरी की थी। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 379 व 411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
नशे की लत से परिजन भी हैं परेशान
गदरपुर। नशे की लत के कारण जफर अली एवं रिचर्ड उर्फ गुड्डु अपनी जिंदगी बर्बाद कर चुके हैं। एक ही क्षेत्र में रहने के कारण दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। नशे की लत को पूरा करने के लिए पहले वो छोटी-मोटी चोरी करते थे। लेकिन बाद में उन्होंने बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। नशे की लत के कारण परिजन भी युवकों से परेशान हो चुके हैं। बाइक चोरी में पकड़ा गया रिचर्ड विवाहित है और नशे की लत के चलते उसकी पत्नी भी उसे छोड़ चुकी है।