फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two arrested in Gujarat Lalpur rogue bounty

गुजरात के दो इनामी बदमाश लालपुर से गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Sat, 21 Mar 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in Gujarat Lalpur rogue bounty
जिला पुलिस और गुजरात क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को शुक्रवार दोपहर बड़ी सफलता हाथ लगी है। देश के छह राज्यों में वांछित और गुजरात से फरार चल रहे दो हार्डकोर बदमाशों को पुलिस ने लालपुर के रामेश्वरपुर रोड से गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों पर हजारों रुपए का इनाम घोषित है। इन पर तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या, डकैती, रोड होल्डअप और बैंक डकैती सहित 50 मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने 20 मोबाइल, 27 सिम, सात अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, दो 9एमएम के पिस्टल व दो तमंचे, एक स्कार्पियो और बाइक भी बरामद की है। बाद में दोनों आरोपियों को गुजरात क्राइम ब्रांच ट्रांजिट रिमांड मेें अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के एसआई रघुराज सिंह जड़ेजा, पियूष देसाई गुरुवार रात मध्य प्रदेश जिला मुरैना, थाना जौरा निवासी राजेश उर्फ रिंकू उर्फ राजवीर उर्फ रामवीर उर्फ राज गोस्वामी और रिलायंस गैस एजेंसी जामनगर गुजरात निवासी प्रीतम गिरी गोस्वामी की गिरफ्तारी के संबंध में मिले थे। बताया कि दोनों बदमाशों की लोकेशन किच्छा रोड स्थित लालपुर क्षेत्र में मिल रही है। जिस पर एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने एएसपी टीडी वैला और सीओ सितारगंज जेआर जोशी के नेतृत्व मेें दो अलग-अलग टीम गठित कर उनकी धरपकड़ को लालपुर के लिए रवाना कर दिया। पुलिस टीम ने लालपुर के रामेश्वरपुर रोड पर एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय के बाहर से भागने की फिराक में खड़े दोनों बदमाशोें को धर दबोचा और कोतवाली ले आए। तलाशी लेने पर दोनों के पास से पुलिस को 10-10 अलग नाम-पते की फोटो वाली आईडी, 20 मोबाइल, 27 सिम, सात अलग अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, दो 9एमएम की पिस्टल और दो तमंचे भी मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे लोग अपने दो अन्य फरार साथी विशाल, अजय और गुजरात के भुज जेल में बंद राजवारे उर्फ विजेंद्र के साथ मिलकर कई राज्यों में आपराधिक वारदातें करते थे। उन पर राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र व कर्नाटक में हत्या के पांच डकैती की आठ, रंगदारी के 15, रोड होल्डअप के दो, बैंक डकैती के नौ, जानलेवा हमले के 11 सहित करीब 50 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed