फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two accidents took away the life of brother and sister of two families

दो हादसों ने दो परिवारों से भाई और बहन छीन लिए

Mon, 27 Aug 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 27 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two accidents took away the life of brother and sister of two families
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

भाई-बहन के पर्व रक्षाबंधन पर दो हादसों में चार बहनों ने अपना इकलौता भाई और एक अन्य हादसे में चार भाइयों ने अपनी बहन को खो दिया। युवक की शादी करीब चार माह पूर्व ही हुई थी, जबकि महिला की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। एक हादसा रुद्रपुर में तो दूसरा हादसा काशीपुर में हुआ। हादसों से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

विज्ञापन


मूल रूप से पूरनपुर (पीलीभीत) के रहने वाला जसपाल सिंह (26) पुत्र संता सिंह ट्रांजिट कैंप में किराये पर रहता था और सिडकुल की टाटा कंपनी में काम करता था। रविवार सुबह करीब पांच बजे जसपाल बाइक (यूपी 25 एम 1560) से ससुराल अफजलगढ़ में रह रही पत्नी को लेने के लिए रवाना हुआ था। नेशनल हाइवे में ग्राम जाफरपुर से करीब दो सौ मीटर आगे अज्ञात वाहन ने जसपाल को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जसपाल को किस वाहन ने टक्कर मारी, इसका पता नहीं चल सका। एसएसआई जगदीश ढकरियाल ने बताया कि पुलिस से जानकारी के बाद मृतक की बहनें और पत्नी भी मायके से  कोतवाली पहुंच गई थीं। मृतक की चार बहनें और तीन भाई हैं। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। एक बहन की शादी हो चुकी है। उसका बड़ा भाई बीमार रहता है। जसपाल परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था।
विज्ञापन


इधर, काशीपुर में ग्राम हरियावाला निवासी अनिल कुमार पुत्र कृपाल सिंह रामनगर रोड स्थित एक स्टील पाइप फैक्ट्री में बतौर हेल्पर का काम करता है। 15 जून 2014 को अनिल की शादी ग्राम बहादरपुर कांठ मुरादाबाद निवासी सुमन (24) पुत्री मलखान सिंह से हुई थी। शनिवार देर रात अनिल पत्नी सुमन को साथ लेकर बाइक से ढेला पुल स्थित एक अस्पताल में ममेरे साले को देखने जा रहा था। मुरादाबाद रोड स्थित आरटीओ चेकपोस्ट के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने उसे टक्कर से मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे सुमन सड़क पर गिर गई और ट्राले का पहिया सुमन के सिर और पैरों पर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल सुमन को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतका सुमन चार भाई और तीन बहनों में छठे नंबर की थी। उसका नौ माह का एक बेटा है। उधर, हादसे के बाद चालक ट्राला मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसपाल की गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़
रुद्रपुर। सिडकुल की टाटा कंपनी में काम करने वाले जसपाल की चार महीने पूर्व ही शादी हुई थी। एसएसआई जगदीश ने बताया कि मृतक की पत्नी गर्भवती है। उसी को लेने के लिए जसपाल बाइक से ससुराल जा रहा था और हादसे का शिकार हो गया।


भाइयों को राखी नहीं बांध सकी सुमन
काशीपुर। मृतका के पति अनिल ने बताया कि भाइयों को राखियां बांधने के लिए सुमन दो दिन से तैयारी कर रही थी। भाइयों से मिलने के लिए वह बहुत खुश थी, लेकिन इस हादसे से राखी की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed