फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Second accused in the shooting incident arrested from the Rampura hills.

Mahendragarh-Narnaul News: फायरिंग का दूसरा आरोपी रामपुरा की पहाड़ियों से गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Second accused in the shooting incident arrested from the Rampura hills.
फोटो 5पुलिस गिरफ्त में आरोपी।स्रोत:पुलिस
मंडी अटेली। कांटी गांव में हुई फायरिंग में शामिल दूसरे आरोपी प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महेंद्रगढ़ पुलिस ने उसे रामपुरा की पहाड़ियों से पकड़ा। मामले में तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन

डीएसपी डॉ. कविता ने बताया कि प्रदीप, पंकज और भोलू के साथ फायरिंग में शामिल था। पुलिस ने पहले ही आरोपी पंकज को रामपुरा की पहाड़ियों से गिरफ्तार किया था। पंकज भागते समय गिर गया था और उसके पैर में चोट लगी थी।
विज्ञापन

30 अगस्त 2026 को शाम करीब 5:30 बजे तीन बाइक सवार युवक कांटी गांव पहुंचे थे। उन्होंने देवकरण की बोलेरो गाड़ी पर फायरिंग की और उसे धमकी भी दी। इसके बाद आरोपियों ने रामपुरा रोड पर रोहित पर भी फायरिंग की थी। दोनों पीड़ित मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी प्रदीप को मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को अदालत में पेश किया गया। पुलिस उसकी भूमिका और वारदात में प्रयुक्त हथियार की जांच कर रही है। फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed