{"_id":"5009756d3071ca68ca7e055b1faf3218","slug":"truck-collision-death-of-bhojipura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से भोजीपुरा के व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से भोजीपुरा के व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा।
Updated Mon, 29 Jun 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
आनंदपुर मोड़ के निकट एक स्टोन क्रेशर पर ट्रक की चपेट में आकर बरेली निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जिला बरेली के मुंडिया थाना भोजीपुरा निवासी रफीक अहमद (46) अपने भतीजे असलम के साथ रेता लेने आनंदपुर मोड़ के निकट बने एक स्टोन क्रेशर पर आया हुआ था।
विज्ञापन
रविवार रात लगभग नौ बजे अचानक ट्रक संख्या एचआर 47 बी 6328 बैक करते समय रफीक अहमद उसकी चपेट में आ गया। जिससे रफीक की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को सूचना दी। साथ ही पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर सोमवार को मृतक के भाई शफीक अहमद ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
