फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Thundered against people throwing meat at the temple in the Collectorate

मंदिर में मांस फेंकने के खिलाफ कलेक्ट्रेट में गरजे लोग

Thu, 10 Nov 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 10 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Thundered against people throwing meat at the temple in the Collectorate
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

खेड़ा बस्ती में बीते दिनों मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने का मामला शांत नहीं हो रहा है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की गिरफ्तारी और मामले का खुलासा करने की मांग लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा और अन्य हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


भाजपा, विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार समिति सहित अन्य संगठनों के लोगों ने दर्जनों लोग बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने खेड़ा बस्ती के मंदिर में बीते दिनों हुई मांस फेंकने की घटना का खुलासा करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने एडीएम प्रताप सिंह शाह और एएसपी पंकज भट्ट का भी घेराव कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने की घटना माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। इस प्रकरण की गहन छानबीन कर इसका शीघ्र खुलासा किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक स्थलों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाने की भी मांग की। पुलिस को इस दिशा में सख्त कार्रवाई करते हुए उन्होंने तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में भारत भूषण चुघ, दिवाकर पांडे, भरत लाल शाह, दिलीप अधिकारी, विरेंद्र सामंती, हिमांशु शुक्ला, राधेश शर्मा, आनंद शर्मा, अर्जुन विश्वास, विजय फुटेला, सुनील यादव आदि शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed