{"_id":"58333f8a4f1c1bb404b3a654","slug":"the-new-notes-will-have-to-wait-for-five-hundred","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ के नए नोटों के लिए करना पड़ेगा इंतजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच सौ के नए नोटों के लिए करना पड़ेगा इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
नाोटबैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े नोटों पर पाबंदी के बाद से शहर में लोगों को पुराने नोट खपाने के लिए घंटो लाइन में लगना पड़ रहा है। घंटो लाइन में लगने के बाद भी लोगों को सौ रुपए के नोट नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं बैंक अधिकारी भी पांच सौ के नए नोट कब तक बैंक में आएंगे पूरी तरह से स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं ।
विज्ञापन
हालांकि बाजार में दो हजार का नया नोट तो उपलब्ध हो गया है, लेकिन स्थिति वहीं की वहीं है। असल में लोगों के सामने दो हजार का नोट को खपाने में दिक्कत हो रही है। लोग दो हजार का नया नोट दुकानदारों को दे रहे तो दुकानदार छोटे नोट नहीं होने का हवाला देकर सामान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं शहर के किसी भी बैंक में अभी तक पांच सौ के नए नोट नहीं पहुंचने से लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बैंकों में पांच सौ के नए नोट नहीं आने से फिलहाल दो हजार का नोट भी आम जनता को राहत नहीं पहुंचा पा रहा है।
विज्ञापन
इधर गौर किया जाए तो शहर में पचास से अधिक एटीएम की संख्या है, लेकिन कुछ ही एटीएमों में कैश मिल पा रहा है। एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी, इलाहाबाद और कोटेक एटीएम में ही लोगों को कैश मिल पा रहा है। रविवार को बैंक बंद रहने से जहां सोमवार को बैंकोें में लोगों की भीड़ बढ़ी वहीं बैंकों को मिला कैश भी जल्दी खत्म हो गया। इस कारण से कई उपभोक्ताओं को घंटो लाइन में खड़े होने के बाद भी कैश नहीं मिल पाया।