{"_id":"5d1e48708ebc3e3c7d7ff676","slug":"the-lawyer-s-finger-chewed-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की उंगली चबाई, तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अधिवक्ता की उंगली चबाई, तहरीर दी
Fri, 05 Jul 2019 12:11 AM IST
yashwant yashwant
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: yashwant yashwant
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर कोतवाली में एसएसआई को तहरीर देते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर निकाय चुनाव में प्रचार के दौरान महिला की फोटो खींचने को लेकर दो पक्षों में बीच विवाद हो गया। इसमें वकील की उंगली जख्मी हो गई। घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोप है कि 30 जून को एक प्रत्याशी का प्रचार करने के दौरान कुछ समर्थक वार्ड तीन मोहल्ला रामभवन निवासी मो. रिजवान के घर पहुंचे। इस दौरान मो. रिजवान की माता के हाथ में प्रचार सामग्री देकर समर्थकों ने फोटो खींच ली। बृहस्पतिवार सुबह फोटो खींचने वाले समर्थक से रास्ते में वकील मो. रिजवान का आमना सामना हो गया। इस पर रिजवान ने फोटो नहीं खींचने की बात कही, जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया।
आरोप है कि उसने मो. रिजवान के हाथ की उंगली चबा दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। बृहस्पतिवार शाम बार एसोसिएशन के 12 से अधिक अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एसएसआई राजेश कुमार यादव को तहरीर दी, जिसमें उंगली चबाकर जख्मी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इस मौके पर सोहन लाल गोयल, सुरेंद्र शर्मा, विजय गर्ग, योगेश पाठक, इकबाल, हीरा शर्मा, आफाक मेहरबान, फिरोज आलम आदि थे।