फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The last accused in robbery arrested

डकैती में शामिल आखिरी आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 15 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
The last accused in robbery arrested
आरोपी - फोटो : amar ujala

विज्ञापन



 चार महीने पहले गंगापुर रोड में व्यापारी के घर डकैती डालने के मामले में फरार चल रहे आखिरी आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
  बीते 16 दिसंबर को छह बदमाशों ने दक्ष इन्क्लेव गंगापुर रोड पर व्यापारी विरेंद्र गुप्ता के घर में डकैती को अंजाम दिया था। बीते 2 जनवरी को ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मुठभेड़ के बाद देव शर्मा, प्रकाश, अनिल, जुनैद को तमंचों और लूटे गए जेवरों के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


गिरोह का सरगना गुरमेल निवासी इंद्रा कालोनी और सोनू निवासी बिलासपुर फरार हो गए थे। पुलिस का दबाव बढ़ा तो गुरमेल पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। डकैती में फरार चल रहे सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी थी, लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद वह बिहार भाग गया था। पुलिस ने सभी छह आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ सुशील कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुराने कलेक्टर परिसर के पास आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि डकैती को अंजाम देने के बाद सोनू ने बिलासपुर क्षेत्र में एक लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद वह बिहार भाग गया था। उसके खिलाफ रामपुर जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं।
वह बिलासपुर में एक फार्म में काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है। उसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी ली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed