{"_id":"dfebb16c99e4612806d710fc117f3e32","slug":"the-former-councilor-demanded-five-million-dollars-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सभासद ने मांगे पांच लाख रुपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सभासद ने मांगे पांच लाख रुपए
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांजिट कैंप वार्ड के पूर्व सभासद ने एक व्यक्ति को धमका करके पांच लाख रुपए मांगे और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की। इस आरोप के साथ अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उमा शंकर पुत्र शंकर मंडल निवासी गली नंबर 30 मोहल्ला ठाकुरनगर ट्रांजिट कैंप ने अदालत को सौंपे प्रार्थना पत्र में बताया कि पूर्व सभासद दिलीप अधिकारी पुत्र कृष्ण गोपाल निवासी वार्ड नंबर दो ट्रांजिट कैंप और उसके साथी आनंद पांडेय, निपिन, संतोष गर्ग आदि उसे लंबे अर्से से पांच लाख रुपए की मांग कर रहे हैं और नहीं देने पर आए दिन उसे धमकाते रहते हैं। कहते हैं कि अगर पैसे नहीं मिले तो मकान में बाहर से ताला लगा करके तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। 10 जनवरी 2015 की शाम उक्त लोग उसके घर आ धमके। इसके बाद उन लोगों ने जबरन उसकी पत्नी के सादे स्टांप और कागज पर हस्ताक्षर करवा लिया। इसकी शिकायत लेकर वह जब ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचा तो पूर्व सभासद के प्रभाव में आकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर अदालत ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया।
विज्ञापन