फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The death of two youths in Hathras

हाथरस में दो युवकों की मौत

Mon, 06 Jul 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज (नानकमत्ता)।
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज (नानकमत्ता)। Updated Mon, 06 Jul 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन

 हाथरस कोल्ड स्टोर में काम करने गए दो युवकों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जबकि, मृत युवकों के पांच साथी बीमार पड़ गए। उन्हें आगरा के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। युवकों की मौत जहरीली शराब पीने से होना बताया जा रहा है। हालांकि, अधिकारिक तौर पर जहरीली शराब से उनकी मौत की पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


 शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विधायक डा. प्रेम सिंह राणा एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह राणा ने मृतक के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। विधायक ने थानाध्यक्ष को दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। इस पर थानाध्यक्ष ने शवों को खटीमा पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन


  ग्राम पचपेड़ा झनकट निवासी गणेश सिंह (26) और ग्राम कैथुलिया के सुरजीत सिंह (32) गांव के दर्जनों युवकों के साथ ठेकेदार के अंडर में मजदूरी करने उत्तर प्रदेश के हाथरस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम गुलरिया थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत के ठेकेदार मो. हनीफ और यहां के बिज्टी पटिया गांव निवासी नरेश ने इन मजदूरों को ग्राम बगलभूसा थाना खन्दोली हाथरस के प्रभात कोल्ड स्टोर ठेके पर काम पर लगाया था।

शुक्रवार शाम गणेश सिंह राणा, सुरजीत सिंह राणा, सितारगंज के धर्म सिंह, ग्राम बिसौटा के दुर्योधन एवं कैथुलिया के बबलू के साथ दो अन्य युवकों की अचानक तबियत खराब हो गई। साथी मजदूरों और ठेकेदार ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।

जहां गणेश और सुरजीत सिंह की मौत हो गई। जबकि, अन्य बीमार युवकों का इलाज चल रहा है। ठेकेदार ने मृतक गणेश और सुरजीत का शव पुलिस को सूचना दिए बिना अन्य युवकों के साथ दो एंबुलेंसों से नानकमत्ता भेज दिया।

जैसे ही दोनों के शव उनके घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक गणेश की मां कलावती और मृतक सुरजीत की पत्नी राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।

  ग्रामीणों ने शव पहुंचाने आई एंबुलेंसों को पकड़ कर उनके चालकों से पूछताछ की और विधायक प्रेम सिंह राणा को घटना से अवगत कराया। विधायक ने परिजनों के संग थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी को मृतकों का पोस्टमार्टम कराने को कहा।

 पुलिस ने दोनों एंबुलेंस (यूपी70सीटी-3735) के चालक कृपानगला थाना मुरसान जिला हाथरस निवासी रनवीर सिंह और (यूपी75एम9435) को कब्जे में ले उनसे पूछताछ शुरू कर दी। मृत युवकों के साथियों द्वारा दोनों की मौत जहरीली शराब पीने से होने की आशंका जताई जा रही है।


पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। थानाध्यक्ष जोशी ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed