{"_id":"57604d2e4f1c1bc54d11c4b9","slug":"teenage-girl-gang-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजाति समुदाय की एक 16 साल की किशोरी के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। लड़की की मां ने एक नामजद सहित दो अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जंगल से सटे एक गांव की महिला ने मंगलवार की शाम को थाने में दी तहरीर में कहा कि दोपहर को उसकी 16 साल की बेटी उसके छोटे पुत्र के साथ घास काटने खेत में गई थी, इस बीच भुरी बन्नाखेड़ा बाजपुर निवासी राकेश दो अन्य युवकों के साथ मौके पर आया और उसके बेटे को पीटकर भगा दिया।
विज्ञापन
तीनों उसकी बेटी को घसीटकर खेत में ले गए और दुराचार किया। आरोपियों ने उसके शरीर के कई हिस्सों को नोंचकर घायल भी किया। पुलिस ने धारा 376 3/4 पोस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में रात को बाजपुर की पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी मगर वह लोग हाथ नहीं आए।
विज्ञापन