फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teacher reconstructed house burglars

चोरों ने खंगाला टीचर का घर

Tue, 08 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Tue, 08 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 
 चोरों ने एक टीचर के घर में घुसकर सोना-चांदी के जेवर, नगदी और कपड़े चुरा लिए। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर टीचर परिवार के साथ घर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।


पंडरी गांव में रहने वाले राजकीय प्राथमिक स्कूल के टीचर मो. यूसुफ पुत्र लहीक अहमद बीती छह सितंबर को पत्नी शगुफ्ता के साथ अपने पैतृक कस्बे रिछा (बरेली) गए थे। इस बीच सोमवार रात चोर उनके बंद घर में पीछे से दीवार फांदकर घुस गए। चोरो ने कमरों के ताले तोड़कर अलमारी और ड्रेसिंग टेबल खंगाल डाली। चोर अलमारी में रखे सोने का गले का हार, झुमका, नाक का फूल, चांदी की दो जोड़ी पायल और दो जोड़ी बिछुवे, पांच हजार की नगदी आदि सामान चुरा ले गए। मंगलवार को पड़ोसियों ने मकान के जीने के दरवाजे का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना यूसुफ को दी। यूसुफ परिवार के साथ तत्काल घर लौटा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। एएसआई नंदन सिंह राठौर ने मय पुलिस कर्मियों के मौके पहुंचे और चोरी की घटना की जानकारी ली। यूसुफ के मुताबिक चोर करीब डेढ़ लाख का सामान और नगदी ले गए हैं। सिडकुल चौकी इंचार्ज योगेश दत्त ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed