फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Students from Sitarganj including two teens missing

सितारगंज से छात्र समेत दो किशोर लापता

Mon, 10 Aug 2015 12:24 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, सितारगंज।
ब्यूूराे, अमर उजाला, सितारगंज। Updated Mon, 10 Aug 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन

 क्षेत्र से किशोर रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। दोनों के पिताओं ने पुलिस को तहरीर देकर लापता बच्चों को बरामद करने की मांग की है।

विज्ञापन


  पंडरी गांव के हसीन खां ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बीती 29 जुलाई को उसका बेटा जुनैद खां (16) पीलीभीत के थाना जहानाबाद स्थित परेबा गांव में अपनी बुआ को पैसे देने उसके घर के लिए निकला।
विज्ञापन


लेकिन, वह बुआ के घर नहीं पहुंचा और तब से लापता है। कहा कि लापता जुनैद को काफी तलाश किया। लेकिन, कोई पता नहीं चला।

इधर सरकड़ा गांव के मोहन गोस्वामी का बेटा तेजपाल गोस्वामी (12) बीती पांच अगस्त को घर से खेत पर चारा काटने के लिए निकला था।

जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। दोनों किशोरों के लापता होने से उनके परिजन अनहोनी की आशंका भयभीत हैं। तेजपाल एक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है।

हसीन व मोहन ने पुलिस से लापता दोनों किशोर को तलाश कर उन्हें बरामद किए जाने की मांग की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed