{"_id":"7d052fd558a1de2649e94d042ea21fb9","slug":"sp-leader-s-son-showed-bullying-assault-of-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के पुत्र ने दिखाई दबंगई, युवक से की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता के पुत्र ने दिखाई दबंगई, युवक से की मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर सपा नेता के पुत्र ने दबंगई दिखाते हुए तीन युवकों से मारपीट की। विरोध में कालोनिवासियों ने आईटीआई थानाध्यक्ष का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। एक पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता समेत उसके तीन अन्य दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश तो दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
शुक्रवार को दुर्गा कालोनी व सैनिक कालोनी के दर्जनों लोगों ने आईटीआई थाना पहुंचकर एसओ अरुण सैनी का घेराव किया। आरोप लगाया कि सपा नेता हर्षभान चौधरी का पुत्र सुमित चौधरी आए दिन शराब के नशे में धुत होकर अपने साथियों के साथ खुली जीप में घूमकर कालोनी में तमंचे के बल पर लोगों के साथ मारपीट करता है। लोगों के घरों में घुसकर जान से मारने की धमकी देता है। कालेज स्कूल जाने वाली युवतियों के साथ छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है।
विज्ञापन
बताया कि बृहस्पतिवार शाम दुर्गा कालोनी निवासी आयुष कोठारी दुकान में सामान खरीदने गया था। वहां दो अन्य युवक भी मौजूद थे। इसी बीच सुमित चौधरी अपने तीन अन्य दोस्तों के वहां आया और उनके साथ मारपीट करने लगा। जब वह उनसे बचकर घर पहुंचा तो उन्होंने घर के अंदर भी घुसकर मारपीट की, तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। कुछ लोगों के आ जाने पर वह चले गए। आयुष की तहरीर पर पुलिस ने सुमित चौधरी व गोलू गार्डन कालोनी निवासी मुकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ अरुण कुमार ने तुरंत एक पुलिस टीम को उनके गिरफ्तारी के लिए भेजा लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले। घेराव करने वालों में मोहन बिष्ट, पर्वतीय महासभा के अध्यक्ष बीडी कंडवाल, योगेश जोशी, अनिल शर्मा, आरएस नेगी, भुवन नौलखी, जेएस रावत, हीरामणि बलौधी, नीरज कांडपाल, हरेंद्र बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन