फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   son was hostage for not paying the bill of mother's treatment

मां के इलाज का खर्च न चुकाया तो बेटे को बंधक बनाया 

Fri, 23 Nov 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 23 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन

एक नाबालिग बेटे से उसकी मां के इलाज के खर्च की भरपाई के लिए बेटे से बरेली के अस्पताल में साफ-सफाई का शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया गया कि अस्पताल प्रबंधन ने उसे बंधक बनाकर अस्पताल में झाड़ू पोछा करवाया है। न ही उसे घर जाने दिया जा रहा है और न ही उसकी मां का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


गांव के पड़ोसी ने चौकी पुलिस को मामले की जानकारी देकर संबंधित अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि 15 नवंबर से भर्ती महिला के इलाज और दवा के अब तक सिर्फ 6500 रुपये जमा किए गए हैं। वह छुट्टी करने को तैयार हैं लेकिन कम से कम दवाओं का खर्च तो दिया जाए।
विज्ञापन


पुलिस को दिए गए पत्र में एक युवक ने कहा है कि लालपुर की प्रेम कॉलोनी निवासी राजेश ने 14 नवंबर को अपनी पत्नी राखी को धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया था। खुद भी खुदकुशी के प्रयास घायल हो गया था। पुलिस ने राखी और राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। राखी को पहले सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी और फिर उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजेश की हालत सुधरने के बाद वह फरार हो गया था। राखी के दो पुत्र राहुल और गुलशन नाबालिग हैं। मां-बाप के अलावा दोनों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की हालत जानने के लिए राहुल किसी तरह बरेली अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उससे इलाज के रुपये मांगे। रुपये न होने की बात सुनकर अस्पताल प्रबंधन ने राहुल को बंधक बना लिया और जबरन उससे अस्पताल की सफाई कराने लगे। इधर उसकी मां का इलाज भी बंद कर दिया। मौका पाकर राहुल ने फोन पर इसकी सूचना अपने पड़ोसी को दी। पड़ोसी ने आशंका जताई है कि इलाज रुकने के कारण राखी के शरीर में आई चोटों में इंफेक्शन हो सकता है। 


उसका एक हाथ पूरी तरह से कटकर चमड़े के सहारे झूल रहा है। संक्रमण होने से उसकी जान को भी खतरा है। चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने कहा कि अस्पताल से संबंधित चौकी को सूचित करके दोषी पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोनों को बंधक से मुक्त कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed