{"_id":"57b366314f1c1ba2506eb2c6","slug":"sog-absconding-accused-caught-by-a-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल से फरार आरोपी को एसओजी ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक साल से फरार आरोपी को एसओजी ने पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट में डेढ़ करोड़ की ठगी कर फरार हुए मुख्य आरोपी जगनारायण को एसओजी ने उसके घर से पकड़ लिया। आरोपी एक साल से फरार चल रहा था। एसओजी ने कई दिनों से जाल बिछा रखा था।
विज्ञापन
एसओजी के सब इंस्पेक्टर राजेश पांडे ने बताया कि मंगलवार दोपहर एसओजी को सूचना मिली कि आरोपी जगनारायण निवासी उमरूकला घर आया हुआ है। इस पर उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसकी पत्नी व मां ने विरोध किया। महिलाओं ने कार का पीछा भी किया।
विज्ञापन
एक वर्ष पहले लोहाघाट में एक गैंग सक्रिय था जो फोन पर या अखबार में विज्ञापन निकालकर ठगी करता था। गैंग के लोग फर्जी नामों से बैंकों में एकाउंट खोलते थे। जिसमें नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये जमा कराए जाते थे। साथ ही लड़कियों से बात कराने, मसाज पार्लर के नाम पर भी रुपये जमा कराए जाते थे।
विज्ञापन
जगनारायण का बैंक एकाउंट पिथौरागढ़ पीएनबी में प्रेम सिंह के नाम से था। जगनारायण मुख्य आरोपी था जबकि अन्य चार आरोपी पहले ही एसओजी गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी के विरुद्ध लोहाघाट थाने में 420 का मुकदमा पंजीकृत है।