फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   snatcher looted two women in khatima

सब्जी बेचकर लौट रही महिलाओं से लूट

Sat, 22 Sep 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  ख्ाटीमा।
अमर उजाला ब्यूरो  ख्ाटीमा। Updated Sat, 22 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
snatcher looted two women in khatima
खटीमा के अस्पताल में भर्ती घायल दयावंती। - फोटो : amar ujala

  सब्जी बेचकर घर लौट रही थारू जनजाति की दो महिलाओं को बदमाशों ने लहूलुहान कर जेवर और नकदी लूट ली। हमले में एक महिला के दोनों हाथ टूट गए जबकि दोनों महिलाओं के कान और गले में भी गंभीर चोट आई है। जंगल में महिलाओं के बेहोश पड़े होने की सूचना से परिजनों में खलबली मच गई। परिजनों ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


वहां से एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था। गोसीकुआं भुड़ाई निवासी दयावंती देवी (65) पत्नी भजन सिंह राणा और शकुंतला देवी (50) पत्नी राजेंद्र राणा शनिवार सुबह करीब 10 बजे सब्जी बेचने लोहियाहेड कस्बे में गई थीं। दोपहर में दोनों सब्जी बेचकर लोहियाहेड के जंगल से होकर घर लौट रही थीं।
विज्ञापन


इस बीच जंगल में बदमाशों ने दोनों पर हमला कर दिया। घायल दयावंती देवी की नाक, कान से बेरहमी से सोने के आभूषण नोंच लिए और वार कर घायल कर दिया। वहीं शकुंतला देवी के कान, नाक से आभूषण नोंचने के साथ ही उसके दोनों हाथ तोड़ दिए और छाती में भी वार किया। शकुंतला देवी का मंगलसूत्र भी बदमाशों ने लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब 1:30 बजे जंगल में लकड़ी आदि लेने गई महिलाओं ने दोनों को बेहोश देख इसकी सूचना घायल महिलाओं के परिजनों को दी। आननफानन में घायल दयावंती देवी के बेटे विक्रम राणा और पोते अमिताभ समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

शकुंतला देवी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। डॉ. पवन तिवारी के मुताबिक शकुंतला देवी के दोनों हाथों की हड्डी टूटी है। साथ ही छाती की हड्डी टूटने की भी आशंका है। सूचना पर अस्पताल में सीओ कमला बिष्ट, कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने घटना की जानकारी ली, लेकिन दोनों के गंभीर रूप से घायल होने की वजह से वे पुलिस को ज्यादा कुछ बता नहीं सकीं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed