फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shyam Talkies caught betting online transaction

श्याम टाकीज में पकड़ा आनलाइन सट्टा करोबार

Thu, 26 Mar 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Thu, 26 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shyam Talkies caught betting online transaction
 कोतवाली पुलिस ने बंद श्याम टाकीज में करीब छह महीने से चल रहे लाखों के आनलाइन सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ किया है। यहां से पुलिस ने विदेशी करेंसी रियाल के साथ दस सटोरियों को पकड़ा है। अब पुलिस उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को होने वाले भारत-आस्ट्रेलिया के मैच के लिए भी लाखों का सट्टा लगाया गया था।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीलेश आनंद भरणे के निर्देश पर कोतवाल जेसी पाठक ने बंद चल रहे श्याम टाकीज परिसर में छापा मारा। इस दौरान वहां मौजूद लोग भागने लगे। पुलिस ने दस सटोरियों को पकड़ लिया। उनके पास आठ हजार 120 रुपए मिले हैं। इसके साथ ही पुलिस ने वहां से दो सीपीयू, एक मॉनीटर, छह मोबाइल, छोटा प्रिंटर, पेपर रोल, पेन ड्राइव, डायरी आदि बरामद किए। कोतवाल पाठक ने बताया कि आनलाइन सट्टा कारोबार दिल्ली से संचालित हो रहा था। सट्टा चलाने वाले दिल्ली में बैठे हुए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए सटोरियों से पूछताछ की जा रही है। बताया कि यह कारोबार लाखों का है। सटोरिए इकट्ठा हुए पैसे को हर एक घंटे में वहां से हटा देते थे। इसलिए नगदी पुलिस को बहुत कम मिल सकी। मौके से सऊदी अरब की विदेशी करेंसी रियाल भी मिली है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को भारत-आस्ट्रेलिया के मैच को लेकर सटारिए लाखों का सट्टा लगवाने में व्यस्त थे। छापामार टीम में एसएसआई आरसी मखौलिया, एसआई योगेश कुमार, लक्ष्मण सिंह देऊपा, सुभाष, संजीव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed