फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Self-based center said the teenager had to jump from the roof

स्वाधार केंद्र की किशोरी ने लगाई छत से छलांग

Sat, 30 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 30 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Self-based center said the teenager had to jump from the roof
छत से कूदी - फोटो : अमर उजाला

शक्ति विहार स्थित स्वाधार केंद्र में एक किशोरी ने छत से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। आनन-फानन में घायल किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके पैर में फैक्चर के अलावा कई गंभीर चोटें है। किशोरी की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थानाक्षेत्रार्गंत पखड़ियां मोहल्ले की किशोरी जोया को परिवार ने घर से बेदखल कर दिया था। इसके बाद किशोरी रुद्रपुर चली आई। यहां किशोरी को स्वाधार केंद्र भेज दिया गया था। 26 जुलाई की देर रात किशोरी ने स्वाधार केंद्र की छत पर जाकर दोमंजिला से छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


तेज आवाज सुनकर केंद्र की महिला कर्मी उठ गई। उसने बाहर आकर देखा तो जोया खून से लथपथ पड़ी थी। कर्मियों ने केंद्र संचालिका जया पांडेय को सूचना देने के बाद उसे 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके पैर, सिर, शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। आज मीडिया कर्मियों के अस्पताल पहुंचने पर मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोया के पास कैसे पहुंचा जीने की चाबियों का गुच्छा
किशोरी जोया के दोमंजिला छत से छलांग लगाने की घटना के बाद स्वाधार केंद्र की सुरक्षा की पोल खुल गई है। वहीं पूरा मामला संदेहास्पद भी प्रतीत होता है। स्वाधार में किशोरियों व किशोर की देखरेख से लेकर उनके सुरक्षा के लिए महिला कर्मचारियों को रखा जाता है। ऐसे में जोया को चाबी का गुच्छा कहां और कैसे हाथ लगा। 


किशोरी का है एक युवक से प्रेम-प्रसंग : जया
स्वाधार केंद्र की संचालिका जया पांडेय ने बताया कि 13 जुलाई को गाजियाबाद जिला बाल कल्याण समिति ने स्थानीय समिति के माध्यम से उसे स्वाधार भिजवाया था। बताया कि किशोरी किसी युवक के साथ घर से फरार हो गई थी और युवक उसे गाजियाबाद छोड़कर भाग गया था। तभी से किशोरी लगातार दबाव बनाकर युवक के पास जाने की जिद पर अड़ी थी और उसी प्रसंग के कारण किशोरी ने घातक कदम उठाया। स्वाधार की ओर से कोई भी प्रताड़ना या दबाव जोया को नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed