फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seek protection from the police put the young woman

युवती ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

Thu, 23 Jul 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/जसपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/जसपुर। Updated Thu, 23 Jul 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
एक युवती ने कोतवाली पहुंचकर अपने परिजनों द्वारा उसकी हत्या किए जाने की आशंका जतायी है। शहर निवासी एक युवती ने कोतवाली पहुंचकर कहा कि वह अपने मोहल्ले के एक युवक से एक दशक से अधिक समय से प्यार करती है।
विज्ञापन


वह उससे शादी करना चाहती है। लेकिन उसके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ हैं। वर्तमान में उसका प्रेमी विदेश में है। उसके परिजनों ने उससे सुसाइड नोट लिखवा लिया है। आशंका है कि परिजन उसकी हत्या कर देंगे।
विज्ञापन


कहा कि वह दवा लेने के बहाने घर से निकलकर आयी है। अब घर वापस नहीं जाएगी। कोतवाल डीआर आर्य ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। उन्होंने युवती को एसडीएम कोर्ट में बयान कराने भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसडीएम एचएस मर्तोलिया ने बताया कि युवती ने अपने बयानों में अपने घर जाने से इंकार कर दिया है। उसने एक प्रार्थना पत्र भी दिया है जिसमें उसने हत्या की आशंका जतायी है।

युवती के बालिग होने के कारण उसकी मर्जी से उसे उसकी मौसी के सुपुर्द कर दिया गया है। मौसी ने भी युवती को अपने साथ रखने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed