{"_id":"574b5f5faf5f57666f5b7bc4b26815e2","slug":"second-day-running-the-campaign-50-vehicles-invoiced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी चला अभियान, 50 वाहनों का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन भी चला अभियान, 50 वाहनों का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर।
Updated Mon, 03 Aug 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों की रोकथाम को पुलिस और परिवहन विभाग का अभियान दूसरे दिन भी चला। इस दौरान टीम ने 50 वाहनों का चालान कर 10 वाहन सीज किए। चेकिंग देख वाहन चालक संपर्क मार्गों से भागने लगे।
विज्ञापन
राज्य में होने वाले सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसकी रोकथाम को एक अगस्त से 14 अगस्त तक राज्य भर में अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इसके तहत शुक्रवार को पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त बैठक में शनिवार से अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था।
रविवार को दूसरे दिन भी सीओ रमेश चंद्र जोशी और उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन द्वारिका प्रसाद के नेतृत्व में शहर और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
अभियान नैनीताल रोड, पंतनगर रोड, दिनेशपुर रोड, काशीपुर रोड, किच्छा रोड के साथ ही रामपुर रोड पर चलाया गया। इस दौरान टीम ने बगैर हेलमेट, ओवर स्पीड, ओवरलोड, बगैर फिटनेस, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले वाहन चालकों के साथ ही प्रेशर हार्न बजाने वाले करीब 50 वाहनों का चालान काटा।
साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों को सीज भी किया। अभियान के दौरान टीम ने कार सवारों से अपनी जान की सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट बांधने और नशे में वाहन न चलाने की भी हिदायत दी।