फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Search operations in the transit camp resembled panic

सर्च अभियान से ट्रांजिट कैंप में मची खलबली

Tue, 07 Jul 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ रुद्रपुर।
अमर उजाला/ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Tue, 07 Jul 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन

टीवीएस लुकास में डकैती के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में फरार बदमाशों की धरपकड़ को सर्च अभियान चलाया। इससे लोगों में खलबली मच गई।

विज्ञापन


इस दौरान पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने ट्रांजिट कैंप स्थित 108 भवन में चेकिंग कर चोरी का माल और अवैध रूप से रखे गए गैस सिलेंडर और दो तमंचे भी बरामद किए।
विज्ञापन


जिस पर एसएसपी ने भवन सीज करने के निर्देश दिए। साथ ही छह-सात संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया। सोमवार तड़के करीब तीन बजे धारदार हथियारों से लैस बदमाशों ने गंगापुर रोड स्थित टीवीएस लुकास के गोदाम में डकैती का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हुई, जिससे बदमाश फरार हो गए। बदमाशों की धरपकड़ को चले सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ट्रांजिट कैंप स्थित कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन फरार बदमाश हत्थे नहीं चढ़े।

पुलिस को देख मौके पर लोगों का जमावड़ा भी लग गया। इस दौरान पुलिस ने 108 भवन नाम से प्रसिद्ध एक भवन में भी दबिश दी। पुलिस को कई कमरे बंद मिले, जिस पर पुलिस ने कमरों के दरवाजे तोड़ अंदर प्रवेश किया। वहा से पुलिस को चोरी के केबल के साथ ही अवैध रूप से रखे गए छोटे गैस सिलेंडर भी बरामद हुए।

साथ ही दो तमंचे भी मिले। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि इस भवन में अवैध देह व्यापार का धंधा भी चलता है। इस पर एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने भवन को सीज करने के निर्देश दिए।

वारदात को असफल करने में ट्रांजिट कैंप थाने के कांस्टेबल भुवन पांडेय और प्रीतम सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बरसात होने के बाद भी वह गश्त पर थे, जिसका फायदा यह हुआ कि बदमाश गोदाम में डकैती नहीं डाल पाए। एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने दोनों पुलिस कर्मियों को एक हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।

 टीवीएस लुकास गोदाम में डकैती के प्रयास के बाद सुरक्षा की जिम्मेदार टाइगर सिक्योरिटी एंड प्लेसमेंट एजेंसी के फील्ड ऑफिसर कैप्टन सी. टॉड ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वारदात में शामिल एक बदमाश ने घटनास्थल से दो-तीन सौ मीटर की दूरी पर अपनी बाइक पार्क की थी। पुलिस से मुठभेड़ के बाद बदमाश भाग गए। जब पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया तो सड़क किनारे खड़ी बाइक मिल गई। जिसके नंबर प्लेट पर बदमाशों ने कीचड़ लगाया हुआ था, बाइक को पुलिस थाने ले आई।


पुलिस के मुताबिक इसके बाद एक युवक ने पुलिस के सौ नंबर पर कॉल कर बताया कि उसकी बाइक चोरी हो गई है। जिस पर पुलिस अलर्ट हो गई और फोन करने वाले की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक फोन करने वाला भी डकैती में शामिल हो सकता है। उसके पकउ़े जाने के बाद वारदात में शामिल अन्य लोगों के नाम भी सामने आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed