फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rich man's car crushed hours many people

रहीसजादा कार से सवा घंटे तक कुचला रहा लोगों को

Sun, 06 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sun, 06 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

एक प्रभावशाली ज्वैलर्स का बेटा ने नशे में धुत होकर शनिवार रात नौ बजे से शुरू होकर करीब सवा दस बजे शहर की सड़कों पर अपनी लक्जरी कार से राहगीरों और वाहनों को कुचलता रहा। इस दौरान कई वाहन सवार घायल हो गए और कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
शहर के प्रसिद्ध ज्वैलर्स के बेटे ने शनिवार रात नशे में धुत होकर बालाजी मंदिर रोड से लोगों के वाहनों को टक्कर मार दी। बालाजी मंदिर रोड पर सोलह लाख की लक्जरी कार में ड्राइविंग करते हुए वहां करीब छह लोगों को घायल करते हुए ज्वैलर्स का यह बेटा इसके बाद भी बाज नहीं आया। वह मुख्य बाजार में अपनी कार से लगातार लोगों को टक्कर मारते हुए गाबा चौक तक पहुंचा। इतनी दूरी पर इस रईसजादे ने करीब दो दर्जन लोगों को अपनी कार से घायल कर दिया। इस घटना में घायल होने वाले गरीब व मजदूर परिवार के ही लोग शामिल थे।

विज्ञापन

जैसे ही कुछ व्यापारियों को पता चला कि प्रसिद्ध ज्वैलर्स का बेटा नशे की हालत में कार चलाकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है, तो कुछ लोगों ने उसे समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन दौलत और नशे में चूर युवक ने उक्त लोगों को भी कार से कुचलने का प्रयास करने लगा। ऐसे में पूरे शहर का माहौल अफरातफरी में बदल गया। इसके बाद रहईसजादे की गाड़ी से घायल लोगों ने इसका पुरजोर विरोध किया और बाजार चौकी का घिराव किया। तभी कुछ लोगों ने आरोपी रईसजादे को कही गोपनीय स्थान पर छुपा दिया। जिसे देख गुस्साए लोगों को आक्रोश भड़क गया और उन्होंने बाजार चौकी में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रईसजादे की कार को बरामद कर चौकी में खड़ा कर दिया। उधर, इस मामले में एसएसपी केवल खुराना का कहना है कि शहर में सरेआम इस तरह की अराजकता फैलाने तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ज्वैलर्स के पुत्र की सोलह लाख की कार को कोतवाली में सीज कर दिया गया और आरोपी रईसजादे की गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित कर दबिश को रवाना कर दिया है। एसएसपी का दावा है कि अगर किसी तरह से भी जातिवाद व भाईचारे की भाषा को लेकर उनके नाम का उपयोग किया गया, तो उस पर भी गंभीर धाराएं दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed