फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Retkr woman's throat, killing looted jewelery

महिला की गला रेतकर हत्या, जेवर लूटे

Tue, 07 Apr 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 07 Apr 2015 12:21 AM IST
Retkr woman's throat, killing looted jewelery

हेलमेट पहनकर आए बाइक सवार बदमाश ने घर में घुसकर महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश घर का सामान खंगालकर करीब तीन लाख के जेवर भी साथ ले गया। हत्या की सूचना पर पुलिस के साथ ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस और एसओजी टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

मूल रूप से यूपी के ग्राम सलेमपुर सराय, धामपुर जिला बिजनौर निवासी रजनीश चौहान अपनी पत्नी सरिता चौहान (34), दो पुत्रों रोहन (12), युगांक (8) के साथ चार साल पहले काशीपुर आया था।

वह जसपुर रोड स्थित कात्यायनी पेपर मिल में शिफ्ट इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। बीते छह माह पहले ही रजनीश अपने परिवार के साथ  मुरादाबाद रोड स्थित आदर्श कालोनी में बनाए मकान में शिफ्ट हुआ। सोमवार को रजनीश फैक्ट्री में ड्यूटी पर था।
विज्ञापन


जबकि उसके दोनों पुत्र स्कूल गए थे। पत्नी सरिता घर पर अकेली थी। इस बीच हेलमेट पहने बाइक सवार युवक घर में घुसा। पुलिस के अनुसार घर के अंदर घुसे बदमाश ने किचन में चाय बना रही सरिता का गला रेत दिया। सरिता जान बचाने के लिए बाथरूम में भागी। जहां उसने दम तोड़ दिया। उसके बाद बदमाश ने घर का सारा सामान खंगाल दिया। इस बीच उसके दोनों पुत्र भी स्कूल से घर पहुंच गए।


वह खून से लथपथ मां को देखकर दहशत में आ गए और उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर बदमाश गाड़ी स्टार्ट कर घर से फरार हो गया। मृतका के बड़े पुत्र ने फोन पर अपने पिता को सूचना दी। घर पहुंचे रजनीश ने बताया कि बदमाश करीब तीन लाख रुपए के जेवरात भी साथ ले गया। एसआई एमएस दसौनी, बीसी जोशी, नासिर हुसैन के साथ ही एसओजी टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। फारेंसिक एक्सपर्ट ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed