फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Quilt store ash from the fire, the loss of millions

आग से रजाई की दुकान राख, लाखों का नुकसान

Fri, 04 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 04 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Quilt store ash from the fire, the loss of millions
अाग - फोटो : अमर उजाला

अज्ञात कारणों से रजाई की टैंटनुमा दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग के विकराल रुप धारण करने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। दुकान में रखे चार सिलेंडर में से दो सिलेंडर धमाके के साथ फटे तो आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि सिलेंडर फटने से कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर दुकानस्वामी ने रंजिशन आग लगने की आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन


ग्राम बांसखेड़ा निवासी रईस अहमद सात सालों से टांडा उज्जैन तिराहे में सड़क किनारे खाली जगह में टैंटनुमा दुकान में रजाई, गद्दे बनाने का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब पौने तीन बजे दुकान में पिछले हिस्से से अचानक धुएं के साथ आग की लपटें उठना शुरू हो गई। जब तक रईस कुछ समझ पाता, आग की लपटें पूरी दुकान में फैल गई। इससे अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। 
विज्ञापन


इसी बीच दुकान में रखे चार सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए, जिनमें से दो सिलेंडर जोरदार धमाके साथ फट गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग के बुझने तक दुकान जलकर पूरी तरह खाक हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम दयानंद सरस्वती और तहसीलदार संजय कुमार ने घटनास्थल का मुआयना कर जानकारी ली। दुकान स्वामी रईस ने बताया कि आग में साढ़े चार लाख रुपए की रुई, 50 हजार रुपए के तैयार गद्दे, एक बाइक और इंजन जल गया है। उसने कहा कि कुछ दूरी पर उसके एक रिश्तेदार की रजाई की दुकान है। 

बुधवार रात उसके बेटे को रिश्तेदार ने पीट दिया था और दुकान में आग लगाने की बात कही थी। उसने रिश्तेदार पर ही दुकान में आग लगाने का अंदेशा जताया है। टांडा चौकी इंचार्ज दिनेश फर्त्याल ने बताया कि देर रात  झगड़े का कोई मामला सामने नहीं आया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। 

आधे घंटे जाम में फंसे रहे वाहन 
टांडा उज्जैन तिराहे में सड़क किनारे दुकान में आग लगने के बाद  यातायात बाधित रहा। आधे घंटे तक अलीगंज, दड़ियाल, रुद्रपुर बाईपास की ओर जाने वाले वाहन करीब आधा घंटा जाम में फंसे रहे। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 


बड़ा हादसा होने से टला
आग की चपेट में आकर फटे सिलेंडरों के टुकड़े दुकान के पिछले हिस्से में खाली पड़ी जगह पर जा गिरे। अगर ये टुकड़े सड़क की तरफ आते तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के समय सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन चल रहे थे। दमकल विभाग ने दो सिलेंडरों में लगी आग को समय रहते बुझा लिया, वरना उसमें भी विस्फोट हो सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed