फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Private school without registration closed

बिना मान्यता का प्राइवेट स्कूल बंद कराया

Fri, 12 May 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Fri, 12 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) गोपाल राम आर्य ने बृहस्पतिवार को जौलासाल वन क्षेत्र से सटे डैमपार के दो गांवों में संचालित सरकारी, प्राइवेट स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना मान्यता के संचालित प्राइवेट स्कूल को बीईओ ने तत्काल बंद करा दिया और वहां अध्ययनरत छह से आठवीं तक के 52 बच्चों को गांव के राजकीय हाइस्कूल में दाखिल दिलाया। साथ ही एक से पांचवीं के 109 बच्चों को प्राइमरी स्कूल में एडमिशन दिलाने के निर्देश दिए। बीईओ ने बताया कि ऐंचता का प्राइमरी स्कूल समय से पूर्व ही बंद मिला। निरीक्षण की रिपोर्ट सीईओ को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


बीईओ आर्य ने डैमपार के ग्राम ऐंचता विही में संचालित त्रिलोकमणि प्राइवेट स्कूल चेक किया तो पता चला कि स्कूल प्रबंधन ने वर्ष 2012 में पांच वर्ष के लिए पांचवीं तक की अस्थायी मान्यता ली थी। जोकि, समाप्त हो चुकी है। बावजूद इसके स्कूल का संचालन  नियम विरुद्ध किया जा रहा था। इस पर बीईओ आर्य ने स्कूल बंद करा दिया और पास ही स्थित राजकीय हाइस्कूल के प्रधानाचार्य को मौके पर बुलाकर प्राइवेट स्कूल में कक्षा छह से आठवीं तक अध्ययनरत 52 छात्र-छात्राओं तत्काल दाखिला दिलाया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति पंजिका भी प्रधानाचार्य को सौंपी। 
विज्ञापन


कक्षा एक से पांचवीं तक के 109 बच्चों को प्राइमरी स्कूल में प्रवेश देने के निर्देश दिए। बीईओ ने बताया कि राजकीय हाइस्कूल ऐंचता विही के पांच अध्यापकों में से दो उपस्थित, तीन अध्यापक अवकाश पर मिले। 178 बच्चों में से 144 बच्चे उपस्थित थे। प्राइमरी स्कूल ऐंचता विही नवीन के निरीक्षण में चार अध्यापकों में से एक सिर्फ उपस्थित मिले। उनके द्वारा एक अध्यापक की अनुपस्थिति, दो के बीआरसी कार्यालय जाना बताया। 86 बच्चों में से 33 बच्चे उपस्थित थे। प्राइमरी स्कूल गिधौर में दो शिक्षकों में से एक उपस्थित मिले। 30 बच्चों में से सात बच्चे उपस्थित पाए। ऐंचता का प्राइमरी स्कूल 11:30 बजे बंद मिला। बताया कि स्कूलों में मिली खामियों पर कार्रवाई की संस्तुति कर मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ. पीएन सिंह को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed