फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   postmortem did not possible

शव अधिक पुराना होने के चलते काशीपुर में नहीं हो सका पोस्टमार्टम 

Tue, 16 Jan 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Tue, 16 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
postmortem did not possible
श्‍ाबीना - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शबीना की मौत के कारणों की जांच के लिए सोमवार को शव कब्र से बाहर निकाला गया। लेकिन, सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की ओर से शव में सिर्फ कंकाल बचने और यहां फॉरेंसिक एक्सपर्ट नहीं होने का हवाला देते हुए पोस्टमार्टम हल्द्वानी में कराने का सुझाव दिया। इस पर शव हल्द्वानी भेज दिया गया है। वहां मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। 
बता दें कि विजयनगर नई बस्ती निवासी रहमत अली के पुत्र नवाब ने जसपुर खुर्द निवासी शबीना पुत्री मौ. इशहाक के साथ वर्ष 2007 में प्रेम विवाह किया था। बीती 21 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में शबीना की मौत हो गई थी। मृतका शबीना के भाई मेहंदी हसन ने 156 (3) के तहत कोतवाली में उसके पति नवाब, देवर अकरम, ससुर रहमत अली और सास शकीला पर हत्या कर साक्ष्य छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मृतका के भाई का आरोप था कि पति और ससुराली उसकी बहन को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। ससुरालियों ने शबीना को खाने में धीमा जहर दिया।
विज्ञापन


इसके चलते 21 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। ससुरालियों ने संबंधियों को सूचना दिए बगैर नौगजा कब्रिस्तान में उसे सुपुर्दे खाक कर दिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धारा 302 व 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था और विवेचना कोतवाल चंचल शर्मा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, रविवार को कोतवाल शर्मा ने मृतका के पति नवाब को भी कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। नवाब ने पुलिस को बताया कि शबीना फेफड़े की बीमारी से ग्रसित थी। उसका एक फेफड़ा नहीं था। ढाई माह तक उसका इलाज चला। नवाब ने इस संबंध में शबीना के इलाज से संबधित साक्ष्य भी सौंपे। सोमवार को कोतवाल चंचल शर्मा और तहसीलदार संजय कुमार की मौजूदगी में सुबह नौगजा कब्रिस्तान से शबीना का शव कब्र से बाहर निकाला गया। इसकी विडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान मृतका की मां हसरती बेगम, भाई मेहंदी हसन समेत कॉलोनीवासी मौजूद थे।

एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में शव पहुंचने पर डॉ. विकास गहलोत और डॉ. अमरजीत सिंह के पैनल ने बताया कि शव में सिर्फ कंकाल बचा हुआ था और यहां फॉरेंसिक एक्सपर्ट नहीं होने के चलते पोस्टमार्टम करना संभव नहीं था। डॉक्टरों के सुझाव पर पोस्टमार्टम के लिए शबीना का शव हल्द्वानी भेज दिया गया है। 


शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, लेकिन शव अधिक पुराना होने के चलते डॉक्टरों ने हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में फॉरेसिंक यूनिट में पोस्टमार्टम कराने का सुझाव दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। अब मंगलवार को वहां पोस्टमार्टम होगा।
- चंचल शर्मा, कोतवाल, काशीपुर। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed