{"_id":"578c6b844f1c1b8845c4baa4","slug":"plant-head-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लांट हेड को भेजा जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लांट हेड को भेजा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर सिडकुल की सेक्टर सात स्थित सोना तराशने वाली फैक्ट्री राजेश एक्सपोर्ट लिमिटेड के 17 किलो सोना गबन के मुख्य आरोपी फैक्ट्री के प्लांट हेड रमेश सती को पुलिस ने गहन पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। उधर आरोपी से पूछताछ में शहर के जिन दो बड़े ज्वैलर्स का नाम आया है उनसे पुलिस न तो माल की बरामदगी कर पाई है और ना ही आरोपी सर्राफा व्यापारियों की गिरफ्तारी।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन टीमों का गठन किया, लेकिन अभी तक रिजल्ट शून्य है। इस मामले में अब एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले भी एडिशनल एसपी पंकज भट्ट को ही आगे करके इस केस से खुद पीछे हटते नजर आ रहे हैं। एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले का कहना है कि इस पूरे मामले की मानीटरिंग एएसपी के स्तर से हो रही है। इस मामले में डीआईजी कुमाऊं पीएस सैलाल पूरी तरह से गंभीर हैं।
विज्ञापन
फैक्ट्री प्रबंधन ने पिछले 36 घंटे से अधिक की जांच पड़ताल में पाया कि फैक्ट्री से साढ़े छह क्विंटल चांदी भी गायब है। इसकी लिखित शिकायत अभी फैक्ट्री प्रबंधन नहीं दे रहा है। आशंका है कि फैक्ट्री से और भी सोना-चांदी गायब है। 17 किलो सोना गायब होने के मामले में जहां पुलिस ने आरोपी प्लांट हेड को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है वहीं करोड़ों रुपये सोने के गबन के मामले में माल की बरामदगी न होना भी पुलिस की भारी असफलता में गिना जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि शहर के जिन सर्राफा व्यापारियों के पास प्लांट हेड ने नंबर दो में सोना बेचा है उनसे मामूली पूछताछ के बाद गिरफ्तारी नहीं करने के लिए सांठगांठ का खेल खेला जा रहा है। इस मामले में अब तक मुख्य बाजार स्थित कपूर ज्वैलर्स और सिविल लाइंस स्थित मंगलम ज्वैलर्स के नाम सामने आए हैं।
मामले की मानीटरिंग कर रहे एडिशनल एसपी पंकज भट्ट का कहना है कि आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है और जिन ज्वैलर्स का नाम आरोपी ने बताया कि उनकी अभी जांच चल रही है। फिलहाल सात मिलो सोना आरोपी ज्वैलर्स को बेचे जाने की बात आई है, सच्चाई पूरे मामले की जांच के बाद ही सामने आएगी। जरूरत पड़ी तो आरोपी को रिमांड पर लेकर फिर से पूछताछ की जाएगी। तीन टीमें इस मामले की जांच के लिए गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन अब साढ़े छह क्विंटल चांदी भी फैक्ट्री से गायब होने की बात कर रहा हैै।
तो दस किलो सोना भी रुद्रपुर में ही बेचा!
राजेश एक्सपोर्ट लिमिटेड के मालिक राजेश मेहता और फैक्ट्री के प्रबंधक राजीव बिष्ठ की ओर से सिडकुल पुलिस चौकी में दी तहरीर में 17 किलो सोना और दस किलो चांदी गायब होना लिखा है। जबकि आरोपी मात्र सात किलो सोना ही शहर के सुनारों को बेचने की बात कर रहा है, तो फिर दस किलो सोना कहां गया है। इस पर भी पुलिस की भूमिका में झोल नजर आ रहा है। सूत्रों का कहना है कि दस किलो सोना भी शहर में ही ठिकाने लगाया गया है। शहर से बाहर सोना बेचा ही नहीं गया है।
ढाई करोड़ रुपये से अधिक है साढ़े छह क्विंटल चांदी
सिडकुल की सेक्टर सात स्थित राजेश एक्सपोर्ट में गबन का खेल कितने सालों से चल रहा है इसकी पड़ताल अब फैक्ट्री प्रबंधन भी करने में जुटा है। पिछले दो-तीन दिनों की पड़ताल में जहां अभी तक साढ़े छह क्विंटल से अधिक चांदी भी गायब पाई गई है वहीं फैक्ट्री प्रबंधन गोलमाल का खेल कब से चल रहा है, इस पर जांच कर रहा है। उधर सिडकुल पुलिस के अनुसार साढ़े छह क्विंटल चांदी की कीमत भी ढाई करोड़ रुपये के आसपास आंकी जा रही है। इस प्रकार अभी तक कंपनी को कुछ आठ करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगी है।