{"_id":"5c1be036bdec2256c106dab2","slug":"paste-the-list-of-families-without-toilets-in-village-panchayats","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों में चस्पा होगी शौचालय विहीन परिवारों की सूची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम पंचायतों में चस्पा होगी शौचालय विहीन परिवारों की सूची
Fri, 21 Dec 2018 12:02 AM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
Published by: दीपक नेगी
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
public toilet
ओडीएफ मुक्त घोषित ऊधम सिंह नगर जिले की हकीकत अमर उजाला में प्रकाशित खबरों से सामने आने पर मुख्यमंत्री के शौचालय निर्माण जांच के आदेश देने से के बाद से संबंधित विभाग हरकत में आ गए हैं। परियोजना प्रबंधक स्वजल ने विज्ञप्ति जारी करके सूची से छूटे शौचालय विहीन और पात्र लोगों को स्वयं या ग्राम प्रधान के माध्यम से ब्लॉक कार्यालयों सूचना देने को कहा है। इसके बाद शौचालय विहीन परिवारों की सूची सभी ग्राम पंचायत भवनों में चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल अमर उजाला की ओर से ओडीएफ घोषित जिले की जमीनी पड़ताल की जा रही है। इसमें गांवों में शौचालय नहीं होने पर लोगों के खुले में शौच जाने की रिपोर्ट प्रकाशित कर ओडीएफ की हकीकत सामने लाई जा रही है। यह मामला बुधवार को सीएम की समीक्षा बैठक में भी उठा था और सीएम ने शौचालयों की शिकायतों पर डीएम को जांच के निर्देश दिए थे। अब स्वजल ने शौचालय विहीन परिवारों की सूची ग्राम पंचायत भवनों में चस्पा करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
परियोजना प्रबंधक स्वजल हिमांशु जोशी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि जिले में नए विभागीय सर्वे के बाद 17 हजार चार नए परिवार शौचालय विहीन मिले हैं। उन्होंने रुद्रपुर ब्लॉक की भगवानपुर ग्राम पंचायत में शौचालय विहीन लोगों के बारे में कहा कि एनएच-74 के चौड़ीकरण के दौरान हटाए गए कुछ परिवारों को भीतर गांव में बसाया गया था, जिस कारण वहां शौचालय नहीं होने की दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि जिले की सभी 390 ग्राम पंचायतों के शौचालय विहीन परिवार शौचालय निर्माण के लिए स्वयं या ग्राम प्रधान के माध्यम से प्रारूप भरकर अपने ब्लॉक कार्यालयों में आवेदन करेंगे। इसके बाद शौचालय विहीन परिवारों की सूची ग्राम पंचायत भवनों में चस्पा की जाएगी। इसी के आधार पर उन्हें शौचालय के लिए अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
बीडीसी बैठक में भी छाया रहा ओडीएफ का मुद्दा
रुद्रपुर। क्षेत्र पंचायत की बैठक में जिले के ओडीएफ मुक्त होने के बावजूद विभिन्न ग्राम पंचायतों में बजट के अभाव में अधूरे शौचालयों का मुद्दा छाया रहा। बैठक में सिंचाई, लघु सिंचाई, बिजली और स्वजल से संबंधित कुल 38 प्रस्ताव प्राप्त हुए। शहरी क्षेत्र के परिसीमन के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार हो रही क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने स्वजल, भूमि संरक्षण, खाद्य आपूर्ति, सिंचाई, सहकारिता, राजस्व, डेयरी, युवा कल्याण, राष्ट्रीय बचत, चकबंदी से संबंधित 38 प्रस्ताव पेश किए। ग्राम प्रधान गौसिया रहमान ने कहा कि उनका गांव नौ नवंबर 2014 को ओडीएफ मुक्त हो चुका है। वर्ष 2016 में उन्हें ग्राम श्री का अवार्ड भी मिल चुका है लेकिन इस उपलब्धि के बाद मिलने वाला बजट अभी तक नहीं मिला है। कुछ ग्राम प्रधानों ने ओडीएफ से संबंधित फाइलें सरकारी दफ्तरों में रुकने की बात कही। बैठक में सीडीओ आलोक पांडे, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, ब्लॉक प्रमुख दलजीत सिंह खुराना, बीडीओ पल्लवी बिष्ट, उप कार्यक्रम अधिकारी शशांक जौहरी, एबीडीओ श्याम किशोर आर्या, एन सुयाल, आनंद बिष्ट आदि थे। ब्यूरो
पल्लवी बिष्ट बनीं बीडीओ
रुद्रपुर। रुद्रपुर ब्लॉक की नई खंड विकास अधिकारी पल्लवी बिष्ट बन गई हैं। इससे पूर्व रुद्रपुर ब्लॉक में सहायक खंड अधिकारी डीसी जोशी बीडीओ का पदभार संभाल रहे थे।