फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   On the roadways bus, the youth was snatched and abducted

रोडवेज बस में युवक को नशा सुंघाया और अपहरण किया

Tue, 07 Nov 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Tue, 07 Nov 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
On the roadways bus, the youth was snatched and abducted
काशीपुर के अतीत की फोटो। - फोटो : amar ujala

लेंसडौन में होने वाली सेना भर्ती में भाग लेने गए काशीपुर के एक युवक को कुछ बदमाशों ने नशा सुंघाकर रोडवेज बस से अपहृत कर लिया। बदमाशों ने उससे दो हजार की नकदी लूट ली। वे उसे ट्रेन से मुरादाबाद होते हुए देहरादून को ओर ले जा रहे थे, कि होश में आने पर हरिद्वार स्टेशन पर वह उतर गया। 

विज्ञापन


सात नवंबर को लेंसडौन में सेना की भर्ती प्रस्तावित है। वैशाली कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय अतीत रविवार की सुबह रोडवेज बस से कोटद्वार के लिए रवाना हुआ। वहां उसके चाचा रहते हैं। उसके पिता सुरेंद्र बिष्ट फौज में अरुणाचल प्रदेश में तैनात हैं। दोपहर साढ़े तीन बजे मां हीरा बिष्ट से अतीत की फोन पर बात भी हुई। इस दौरान उसने धामपुर होने की बात कही। शाम के समय मां ने अतीत का नंबर मिलाया तो दोनों नंबर स्विच ऑफ जाने लगे। हीरा ने कोटद्वार में अपने देवर रवींद्र से बात की, तो उसने भी अतीत के वहां न पहुंचने की जानकारी दी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने अतीत के लापता होने की जानकारी आईटीआई पुलिस को दी।
विज्ञापन


उधर, मित्रों के लगातार फोन लगाते रहने से सोमवार को दोपहर बाद अतीत ने एक नंबर से किया फोन उठाया। उसने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने नजीबाबाद पहुंचने पर नशा सुंघाकर उसका रोडवेज बस से अपहरण कर लिया। ये बदमाश उसे ट्रेन से मुरादाबाद ले गए, फिर इसी ट्रेन से देहरादून ले जा रहे थे। हरिद्वार पहुंचने पर उसे होश आया तो देखा कि बोगी में आठ-दस युवक बंधे पड़े हैं। उनके शरीर पर पिटाई के निशान थे। इन युवको का कहना था कि उन्हें बदमाशों ने अपहृत किया हुआ है। इस बात की जानकारी होने पर वह हरिद्वार में उतर गया। अतीत की मां ने आशंका जताई कि उसका पुत्र मानव तस्करी करने वाले गिरोह के कब्जे में था। सूचना पर अतीत के चाचा उसे अपने साथ ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed