{"_id":"5a7b4be14f1c1b805a8b890f","slug":"notice-on-suspended-officer-nagniyal-s-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":" निलंबित अफसर नगन्याल के आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निलंबित अफसर नगन्याल के आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
पीसीएस अधिकारी नगन्याल के हल्द्वानी स्थित आवास में कुर्की का नोटिस चस्पा करती एसआईटी।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-74 भूमि मुआवजे घोटाले में भूमिगत चल रहे निलंबित पीसीएस अधिकारी एनएच नगन्याल की मुश्किलें एसआईटी ने बढ़ा दी हैं। एसआईटी ने नगन्याल के हल्द्वानी स्थित आवास में कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है। इसके बाद भी नगन्याल तय समयावधि में कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो एसआईटी उनके खिलाफ धारा 83 की कार्रवाई कर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई अमल में ला सकती है।
विज्ञापन
एसआईटी की जांच में खुलासा हुआ था कि बाजपुर तहसील में एसडीएम रहते हुए एनएस नगन्याल ने पिछली तिथियों में काश्तकारों की भूमि का 143 किया था। जमीनों की पिछली तारीख में हुई 143 के आधार पर एसएलओ कार्यालय से काश्तकारों को करोड़ों का मुआवजा निर्धारित हुआ था। नगन्याल के खिलाफ सभी साक्ष्य मिलने के बाद एसआईटी ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन वह एसआईटी के हाथ नहीं आए थे।
विज्ञापन
जेल जाने से बचने के लिए नगन्याल ने अपनी बीमारी का हवाला दिया था। इसके बाद एसआईटी को उनके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट लेना पड़ा था। इसकी भनक लगने के बाद नगन्याल भूमिगत हो गए थे। मंगलवार को एसआईटी ने उनके खिलाफ नैनीताल की विशेष भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय से धारा 82 की कार्रवाई करने की मंजूरी ली थी। बुधवार को एसआईटी ने हल्द्वानी के कटघरिया घुनी नंबर एक पर स्थित निजी आवास पर कुर्की का चेतावनी नोटिस चस्पा कर दिया है। एसआईटी ने कलक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय के नोटिस बोर्ड में भी नोटिस की प्रतियां चस्पा कर दी हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुर्की से पहले नगन्याल कोर्ट में आत्मसमर्पण भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
दो घंटे बाद नोटिस बोर्ड से हटा दिया नोटिस
भूमिगत चल रहे पीसीएस अधिकारी एनएस नगन्याल के खिलाफ एसआईटी ने बुधवार को रुद्रपुर कलक्ट्रेट के नोटिस बोर्ड के साथ ही एसएसपी कार्यालय में टेलीफोन ड्यूटी कक्ष के बाहर भी नोटिस चस्पा किया था। लेकिन दो घंटे बाद ही बोर्ड से नोटिस हटा दिया गया। नोटिस लगाने और हटाने को लेकर अधिकारी गोलमोल जवाब देते रहे।