फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nephew of the aunt and mistreatment

भांजे ने मामी से किया दुराचार

Mon, 06 Jul 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Mon, 06 Jul 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन

महिला से दुराचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुराचारी उसका रिश्ते का भांजा है और उसकी वीडियो क्लीपिंग भी बनाई है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
आवास विकास चौकी इंचार्ज डीआर टम्टा ने बताया कि शहर निवासी एक व्यक्ति हरिद्वार में काम करता है। उसकी पत्नी और बच्चे रुद्रपुर में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि अक्टूबर-नवंबर में व्यक्ति का खटीमा निवासी भांजा कोचिंग के लिए रुद्रपुर आया। मामा हरिद्वार में नौकरी करते थे, इसलिए वह मामा के परिवार के साथ ही रहने लगा।
विज्ञापन


 आरोप है कि 20 मार्च 2015 को भांजे ने नशीला पदार्थ खिलाकर अपनी मामी से दुराचार कर दिया। जब महिला को होश आया तो उसने भांजे को डांटते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही। आरोप है कि इस पर उसके भांजे ने यह कहकर उसे धमकी दी कि उसके पास वीडियो क्लीपिंग भी है। इसलिए वह पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में वह परिवार के साथ हरिद्वार चली गई। वहां भी उसका भांजा पहुंच गया और वीडियो क्लीपिंग का डर दिखाकर जोर जबर्दस्ती करने लगा। बताया कि जैसे तैसे उसने हिम्मत कर अपने पति को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। चौकी इंचार्ज टम्टा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed