फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Negotiations of workers with the management failed 

बीवी-बच्चों को लेकर पहुंचे श्रमिकों की प्रबंधन से वार्ता विफल

Sat, 15 Sep 2018 12:04 AM IST
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर/ अमर उजाला
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर/ अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Negotiations of workers with the management failed 
रुद्रपुर कलक्ट्रेट के गेट पर पुलिस से नोंकझोंक करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

इंटरार्क फैक्ट्री के श्रमिकों को पत्नी-बच्चों और कुछ वामपंथी नेताओं के साथ त्रिपक्षीय वार्ता के लिए पहुंचना भारी पड़ गया। वार्ता के लिए महिलाओं के पहुंचने पर प्रशासन ने वार्ता से इनकार कर दिया। इससे गुस्साई महिलाओं ने हंगामा कर डीएम कार्यालय गेट पर धरना दिया। उन्हें रोकने के दौरान पुलिस कर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। 

विज्ञापन


इंटरार्क बिल्डिंग प्रोडक्ट प्रा. लि. सिडकुल एवं किच्छा के श्रमिक वेतन से गैरकानूनी कटौती करके कम भुगतान का आरोप लगाते हुए पांच दिन से उप श्रमायुक्त कार्यालय पर धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को श्रमिकों की फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता होनी थी। वार्ता के लिए अपने बच्चों के साथ श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे श्रमिक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। 
विज्ञापन


श्रमिकों के साथ उनके परिवार के सदस्यों को देखकर उपश्रमायुक्त उम्मेद सिंह चौहान ने धरने से परिवार के सदस्यों को हटाने और वार्ता के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचने को कहा। यहां भी महिलाएं नारेबाजी करती हुई डीएम कार्यालय गेट पर धरने पर बैठ गईं। कुछ समय बाद डीएम ने पांच महिलाओं को ज्ञापन देने के लिए बुलाया। वहां ज्ञापन देने वालों में एक वामपंथी महिला के श्रमिकों के परिवार से न होने का पता चलने पर डीएम ने उसके बारे में पूछा, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीएम ने उक्त महिला को फटकारते हुए बाहर कर दिया। इसी बीच यह अफवाह फैल गई कि कि डीएम ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया है और महिलाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। कलक्ट्रेट गेट से डीएम कार्यालय में घुसने के प्रयास के दौरान महिलओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। वहां ममता, किरन सैनी, सविता मिश्रा, सुमन देवी, रेखा तिवारी, अखिलेश देवी, शोभा देवी, रामकली, गंगा देवी, वर्षा, मुन्नी देवी, आरती, सोनी यादव, गायत्री देवी, संजय भट्ट, दलजीत सिंह, संजीदा, हीरामती, फातमा आदि थे। 


डीएम की फटकार के बाद गायब हुई वामपंथी नेता  
सिडकुल के श्रमिक आंदोलनों में वामपंथी संगठनों की घुसपैठ प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। शुक्रवार को डीएम द्वारा वामपंथी संगठन की एक महिला को फटकार मारने के बाद वह अचानक गायब हो गई। एलआईयू कर्मचारी महिला के बारे में जानकारी जुटाते रहे, लेकिन महिला का पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed