फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   mother and son were injured by father with axe

पिता ने कुल्हाड़ी मारकर मां-बेटे को किया घायल

Wed, 07 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Wed, 07 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पत्नी और पुत्र को कुल्हाड़ी से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया गया है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार नारायणपुर कोठा गांव निवासी एक व्यक्ति शराब का लती है। सोमवार देर रात नशे में धुत होकर वह घर पहुंचकर पत्नी से खाना मांगने लगा। पत्नी ने व्रत रखा हुआ था। पत्नी ने रसोई में रखा खाना खाने को कहा तो गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर वार कर दिया। मां को पिटता देख जब उसके  पुत्र ने बचाव किया तो पिता ने कुल्हाड़ी मारकर उसे भी घायल कर दिया। शोरगुल होने पर आसपास के लोग पहुंचे और शराबी को कमरे में बंद कर घायल महिला, पुत्र को हल्द्वानी ले गए। लालपुर चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना की पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed